फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar news labour got injured while cleaning machine in rice mill Supaul Bihar police

Accident News : चावल मील के मशीन में फंसा शख्स, सफाई करने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 16 Mar 2025 09:09 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 09:09 PM IST
सार

Bihar news : होली की छुट्टी के बाद वापस काम पर लौटा था। काम शुरू करने से पहले शख्स मशीन की सफाई करने लगा। इसी दौरान अचानक मशीन चलने गया, जिसमें उसका हाथ फंस गया। 

विज्ञापन
Bihar news labour got injured while cleaning machine in rice mill Supaul Bihar police
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।घायल मजदूर।मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की जुटी भीड़।

विस्तार

Supaul: सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधमपुर पंचायत स्थित राइस मिल में रविवार को हुए एक हादसे में मजदूर सुमन कुमार का हाथ मशीन में फंस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। इस घटना में उसका दाहिना हाथ कई जगहों से गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी छातापुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, बाद में सदर अस्पताल से भी उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसे दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन


सुमन मूल रूप से जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज बाजार का रहने वाला है। वह भागवतपुर स्थित ननिहाल में रह कर राइस मिल में मजदूरी करता है। पिता गौतम भगत की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी उसी पर है। हादसे की खबर मिलते ही उसकी मां रीना देवी छोटे बेटे दिलखुश और अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची। बेटे की हालत देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मशीन की सफाई करने के दौरान हुआ हादसा 
जानकारी अनुसार होली की छुट्टी के बाद सुमन ड्यूटी पर लौटा था। वह मिल के ऊपर बने संयंत्र में सफाई कर रहा था। इसी क्रम में अचानक मशीन का स्विच ऑन हो गया और उसका हाथ फंस गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मील पर पहुंचे। मील में होली की छुट्टी के कारण ऑपरेटर और अन्य कर्मी मौजूद नहीं थे। वहीं मजदूरों और स्थानीय युवकों ने कटर मशीन और नट-बोल्ट खोलकर किसी तरह सुमन का हाथ बाहर निकाला। इधर, राइस मिल के सह संचालक ललन भुस्कूलिया ने बताया कि रविवार को बिना सूचना मील चालू कर दी गई थी। घायल मजदूर का समुचित इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed