फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Investigation on Rohtas Civil Surgeon, ADM will hear the case on DM's orders

Bihar News: रोहतास सिविल सर्जन पर जांच की गाज, डीएम के आदेश पर एडीएम करेंगे सुनवाई

Fri, 23 May 2025 10:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 23 May 2025 10:31 PM IST
सार

सासाराम के सदर अस्पताल में कार्यरत सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन पर एक शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत की जांच के लिए रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने एक टीम बनाने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Investigation on Rohtas Civil Surgeon, ADM will hear the case on DM's orders
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI

विस्तार

सासाराम के सदर अस्पताल में कार्यरत सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन पर एक शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत की जांच के लिए रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने एक टीम बनाने का आदेश दिया है। अब इस मामले की जांच अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सुबोध कुमार करेंगे। उन्होंने परिवादी (शिकायतकर्ता) को 3 जून को अपने कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन


राज्यपाल के कार्यक्रम में लापरवाही

कुछ दिन पहले बिक्रमगंज में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर एक बड़ा कार्यक्रम हुआ था, जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई। न तो कोई मेडिकल टीम मौजूद थी और न ही जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इतना ही नहीं, एंबुलेंस की चादरें भी फटी हुई थीं और पूरे मेडिकल इंतजाम एक मात्र शिशु रोग विशेषज्ञ के भरोसे छोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  उड़ीसा की लड़की बिहार में आकर प्रेमी के साथ नदी में कूदी, जानिए फिर क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत

बिहार प्रदेश भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने डॉक्टर मणिराज रंजन के खिलाफ भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने एडीएम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि जब जिला सूचना और जनसंपर्क अधिकारी राजीव रंजन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस शिकायत की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed