{"_id":"6830452ff73eb062c8094c9a","slug":"bihar-news-a-huge-fire-broke-out-in-a-container-goods-worth-lakhs-burnt-on-the-highway-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईवे पर धू धूकर जला लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईवे पर धू धूकर जला लाखों का सामान
Fri, 23 May 2025 03:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 03:35 PM IST
सार
रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में बुढ़न मोड़ के पास नेशनल हाईवे 19 पर खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में कंटेनर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। कोलकाता से बनारस जा रहा यह कंटेनर रास्ते में हाईवे के किनारे खड़ा था।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में बुढ़न मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। कोलकाता से बनारस जा रहा एक कंटेनर रास्ते में राजमार्ग के किनारे खड़ा था। उसी समय तेज हवा चली और कंटेनर ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से छू गया। इससे कंटेनर में आग लग गई और कुछ ही समय में उसमें रखा सारा सामान जल गया।
आग लगते ही मच गया हड़कंप
कंटेनर में आग लगते ही हाईवे पर अफरातफरी मच गई। कंटेनर से निकलती आग की तेज लपटों को देखकर अन्य वाहन चालक भी रुक गए। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यह भी पढ़ें: गोपालगंज में पुलिस टीम पर पहला, थानेदार समेत दो घायल; तस्करों को पकड़ने गई थी, ग्रामीणों ने किया पथराव
विज्ञापन
लाखों का सामान जलकर बर्बाद
दरिगांव थाना अध्यक्ष कपिल कुमार पासवान ने बताया कि बुढ़न मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिणी लेन में खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि कंटेनर ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया था, जिससे यह आग लगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, अब हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य हो गया है।