फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: First attack on police team in Gopalganj, two injured including SHO; liquor smuggler, bihar news

Bihar: गोपालगंज में पुलिस टीम पर पहला, थानेदार समेत दो घायल; तस्करों को पकड़ने गई थी, ग्रामीणों ने किया पथराव

Fri, 23 May 2025 03:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 May 2025 03:04 PM IST
सार

Bihar Police: शराब के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पुलिसकर्मी तस्करों को पकड़ने गई थी। लेकिन, ग्रामीणों ने अचानक उनपर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: First attack on police team in Gopalganj, two injured including SHO; liquor smuggler, bihar news
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र के तकिया गांव में हुई। जहां ग्रामीणों के पथराव में कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार का सिर फट गया, जबकि एक चौकीदार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद बाकी पुलिसकर्मी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


तकिया गांव में शराब तस्करी की सूचना
बताया जा रहा है कि जिले की पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना के तकिया गाँव में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है। इसी सूचना के आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार अपनी टीम के साथ तकिया गाँव में छापेमारी करने गए थे। जैसे ही पुलिस टीम गाँव में दाखिल हुई, ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। पथराव और लाठी-डंडे से हुए इस हमले में थानाध्यक्ष आलोक कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनका सिर फट गया। वहीं, एक चौकीदार भी घायल हो गया। दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज और आवास सील; पीड़ित युवक ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गोपालपुर थाना के अहिरौली दुबौली पंचायत के तकिया गांव में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर छापेमारी करने गई कुचायकोट पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कई संदिग्ध वाहनों को भी मौके से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed