फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 38 kg ganja found in Bihar police raid; father son and lady arrested in smuggling case Supaul

Bihar: पुलिस ने दो घरों से बरामद किया 38 किलो गांजा, पिता-पुत्र और महिला गिरफ्तार; नेपाल से होती थी तस्करी

Sat, 21 Dec 2024 06:53 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 06:53 PM IST
सार

Supaul News: जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गांजा तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: 38 kg ganja found in Bihar police raid; father son and lady arrested in smuggling case Supaul
बरामद हुआ गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र स्थित कोरियापट्टी वार्ड-12 में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई कर 38.2 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान तस्करी में शामिल तीन लोगों पिता-पुत्र और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरापट्टी गांव निवासी बुधो साह, उसके बेटे छत्तर कुमार और अर्जुन साह की पत्नी चंचल कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
नेपाल से होती थी गांजा की तस्करी
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह नेपाल से गांजा तस्करी कर इलाके में इसका कारोबार करता था। गुप्त सूचना पर जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी की। छापामारी के दौरान बुधो साह के घर से 37 किलो गांजा और अर्जुन साह के घर से 1.2 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा, अर्जुन के घर से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

 
अर्जुन साह फरार, पत्नी गिरफ्तार
छापामारी के दौरान अर्जुन साह पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसकी पत्नी चंचल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अर्जुन की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया
जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गांजा तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद गांजे की मात्रा और इसकी तस्करी का तरीका यह संकेत देता है कि यह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।
 
गांव में मचा हड़कंप
पुलिस की छापामारी और भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांजा तस्करी से जुड़े लोगों की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं, लेकिन अब पुलिस की इस कार्रवाई से बड़ा खुलासा हुआ है।

 
पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता
यह छापामारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने बताया कि नेपाल से तस्करी कर गांजे को छोटे-छोटे पैकेट्स में बेचा जाता था। आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed