फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: JDU national general secretary said about the assembly elections- 'NDA alliance will win 225 seats

Bihar Politics: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बोले- 'एनडीए गठबंधन 225 सीटें जीतेगा'

Wed, 21 May 2025 01:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 May 2025 01:34 PM IST
सार

Bihar: मनीष वर्मा ने कहा कि एनडीए ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 225 सीटों का लक्ष्य तय किया है। कार्यकर्ता और नेता अभी से पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Bihar: JDU national general secretary said about the assembly elections- 'NDA alliance will win 225 seats
कार्यकर्ताओं के बीच मनीष वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 225 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सहरसा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर इस बार एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र पहले से ही एनडीए का गढ़ रहा है और इस बार भी यहां से गठबंधन को शानदार सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

सहरसा दौरे पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव
मनीष कुमार वर्मा दो दिवसीय दौरे पर सहरसा पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर संवाद किया। बैठकों के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुझाव और शिकायतें सुनीं और सभी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन जिले की सभी चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

विज्ञापन

2025 में एनडीए बनाएगी सरकार: मनीष वर्मा
बातचीत के दौरान मनीष वर्मा ने कहा कि एनडीए ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 225 सीटों का लक्ष्य तय किया है। कार्यकर्ता और नेता अभी से पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू और एनडीए का सहरसा में मजबूत जनाधार रहा है और संगठन की जमीनी मजबूती के दम पर यहां सभी सीटों पर जीत संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 51 प्रकार की दवाओं के साथ अवैध मेडिकल स्टोर सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

चारों विधानसभा में होगी बैठक
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा सहरसा जिले की चारों विधानसभा सीटें सहरसा, सोनवर्षा, महिषी और सिमरी बख्तियारपुर में पार्टी और गठबंधन नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में वे सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed