{"_id":"68f336535eb93c86eb041759","slug":"bihar-election-2025-rjd-party-candidate-chandrashekhar-property-education-pending-cases-details-madhepura-bihar-kosi-news-c-1-1-noi1373-3533246-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: करोड़ों के मालिक और राइफल के शौकीन हैं राजद प्रत्याशी, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का 4 केस लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: करोड़ों के मालिक और राइफल के शौकीन हैं राजद प्रत्याशी, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का 4 केस लंबित
Sun, 19 Oct 2025 01:08 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:08 PM IST
सार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मधेपुरा सीट से राजद प्रत्याशी प्रो. चंद्रशेखर ने चौथी बार नामांकन दाखिल किया। उनके हलफनामे में खुलासा हुआ है कि वे 1.47 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और राइफल रखने के शौकीन हैं।
विज्ञापन
राजद प्रत्याशी प्रो. चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत मधेपुरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निवर्तमान विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर ने चौथी बार नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान उन्होंने अपने और पत्नी की संपत्तियों का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया। उनके हलफनामे के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्होंने 26.73 लाख रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है।
65 हजार की लाइसेंसी राइफल, दो लग्जरी कारें और लाखों की जमा राशि
चंद्रशेखर के पास 55 हजार रुपये नकद, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पटना शाखा में 64,064 रुपये, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पटना में 13.10 लाख रुपये और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1.08 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास 51 हजार रुपये नकद, SBI पटना में 70 लाख रुपये, बैंक ऑफ इंडिया में 1.32 लाख रुपये और 51 लाख रुपये की सावधि जमा (FD) है।
आभूषणों में चंद्रशेखर के पास 8 लाख रुपये कीमत का 80 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 30 लाख रुपये कीमत का 300 ग्राम सोना है। उनके पास 65 हजार रुपये कीमत की लाइसेंसी राइफल और दो लग्जरी कारें भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
पत्नी के पास एक करोड़ 64 लाख की संपत्ति
चल संपत्ति के रूप में चंद्रशेखर के पास 32.33 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। अचल संपत्ति में चंद्रशेखर के पास भेलवा में 3 एकड़ 30 डिसमिल कृषि योग्य जमीन (कीमत 64 लाख रुपये) और पटना के दानापुर सगुना मोड़ पर 1361 वर्गफीट जमीन पर बना 1200 वर्गफीट का मकान (कीमत 70 लाख रुपये) है। इस तरह उनकी कुल अचल संपत्ति 1.15 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 32.35 लाख रुपये है, जबकि पत्नी की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये से अधिक है।
पढे़ं: 'जल्द ही जेल में होगा लालू परिवार', गोवा के सीएम प्रमोद सावंत बोले; कहा- बिहार को विकसित बनाएंगे
50 लाख का हाउस लोन और आपराधिक मामले दर्ज
हलफनामे के अनुसार, चंद्रशेखर ने 2014 में 50 लाख रुपये का हाउस लोन लिया था, वहीं उनकी पत्नी के नाम 2025 में 35 लाख रुपये का हाउस लोन दर्ज है। चंद्रशेखर ने 1985 में कानपुर विश्वविद्यालय से पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है और वर्तमान में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी शिक्षिका के रूप में सेवा दे चुकी हैं और अब सेवानिवृत्त हैं। वहीं, उनके खिलाफ कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित और तीन धरना-प्रदर्शन से जुड़े मामले हैं।