फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar assembly election 2025 madhepura vidhansabha seat report political equation satta ka sangram

Bihar Election 2025: सत्ता के संग्राम कार्यक्रम में विकास के मुद्दों पर गरमाई बहस, RJD विधायक नहीं हुए शामिल

Sun, 27 Apr 2025 08:55 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 08:55 PM IST
सार

Bihar Election 2025: सत्ता के संग्राम कार्यक्रम में मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास के मुद्दों पर गरमा गई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा और खस्ताहाल सड़कों आदि मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई। वहीं, आमंत्रण मिलने के बाद भी RJD विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
bihar assembly election 2025 madhepura vidhansabha seat report political equation satta ka sangram
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में शामिल नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में अमर उजाला डिजिटल द्वारा आयोजित सत्ता के संग्राम कार्यक्रम में मधेपुरा सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, लेकिन सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर आमंत्रण के बावजूद अनुपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश ऋषिदेव, राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती और जदयू प्रवक्ता राजीव जोशी शामिल हुए। सभी ने मधेपुरा के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी-अपनी बात रखी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: सम्राट चौधरी बोले- मोदी-नीतीश की सरकार बाबा साहब के सपनों को पूरा करेगी, 22 योजनाओं का किया गया एलान
विज्ञापन

 
जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज पर उठे सवाल
राजद नेत्री कुमारी विनीता भारती ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अस्पताल एक रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। इलाज के अभाव में मेडिकल कॉलेज में मरीज दम तोड़ रहे हैं। कार्यक्रम में मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर भी जोरदार बहस हुई। विनीता भारती ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में इस दिशा में प्रयास हुए थे। लेकिन उन लोगों की सरकार अल्प समय रही, जिसके कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने प्रो. चंद्रशेखर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लगातार तीन बार विधायक और मंत्री रहे हैं। इसके बावजूद केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्ताव तक नहीं भेजा। जदयू के मुख्य प्रवक्ता राजीव जोशी ने भी कहा कि अगर विधायक को विकास के प्रति इच्छाशक्ति होती तो न सिर्फ केंद्रीय विद्यालय, बल्कि अन्य शैक्षणिक संस्थान भी स्थापित हो सकते थे।
 
सड़कों और जलजमाव की समस्या पर भी हुई बहस
राजद नेत्री ने मधेपुरा शहर में जलजमाव की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के ठहरने वाले स्थान के आगे भी जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में जर्जर सड़कों की समस्या पर भी सवाल उठाए गए। जदयू प्रवक्ता ने बताया कि साहुगढ़ हुलास टोला की सड़क अब तक पूरी नहीं बन सकी है। जबकि वर्तमान विधायक के घर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर यह सड़क है। हालांकि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सर्वे कर काम शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar: मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम से बदलेगा बिहार के गांवों का चेहरा, दो बार होगा कालीकरण
 
जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश ऋषिदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है। उन्होंने माना कि डॉक्टरों की कमी एक चुनौती है, लेकिन इसे जल्द दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed