फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar 12 lakh jobs are not given will not ask votes in assembly elections claims Deputy CM Samrat Chaudhary

Bihar News: '12 लाख नौकरी नहीं दी तो विधानसभा चुनाव में वोट मांगने नहीं आएंगे', डिप्टी सीएम सम्राट का दावा

Mon, 06 Jan 2025 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 06:15 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुपौल के रतनपुरा में सोमवार को पूर्व मंत्री बैद्यनाथ मेहता की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, उत्तर बिहार अब बाढ़ नहीं बराज के लिए जाना जाएगा। वीरपुर से जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन
Bihar 12 lakh jobs are not given will not ask votes in assembly elections claims Deputy CM Samrat Chaudhary
सम्राट चौधरी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में 15 साल राज करने वाले एक परिवार ने एक लाख लोगों को भी सरकारी नौकरी नहीं दिया। लेकिन, याद कीजिए जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 में एनडीए सत्ता में आई तो 2020 तक सात लाख 50 हजार नौकरी दी गई। इस बार सात निश्चय पार्ट 2 में हमने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का तय किया था। लेकिन अगर चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को नौकरी नहीं दी तो विधानसभा चुनाव में आपसे वोट मांगने नहीं आएंगे। यह बातें सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को सुपौल के रतनपुरा में आयोजित जनसभा में कही। वह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ मेहता की प्रतिमा अनावरण के बाद बोल रहे थे। कहा कि बैद्यनाथ मेहता 1957 से 1980 तक बतौर विधायक और मंत्री विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे। कोसी तटबंध के निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि इतिहास में जब भी उत्तर बिहार का उल्लेख हुआ, हमने केवल बाढ़ पर चर्चा की। लेकिन क्षेत्र के शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत विषयों पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। आज पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने यह तय किया है कि बाढ़ से लड़ेंगे ही, किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध कराएंगे। बिहार में एक साथ चार बराज का निर्माण हो रहा है, जो बाढ़ की विभीषिका को कम करने के साथ ही सिंचाई के लिए बेहतर संसाधन होगा। इसके साथ ही मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन




पटना की तरह वीरपुर से भी जल्द शुरू होगी विमान सेवा
सम्राट चौधरी ने कहा कि मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, नीरज कुमार बबलू और निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव लगातार वीरपुर हवाई अड्डा से विमान सेवा की मांग कर रहे थे। आज मैं मुख्यमंत्री की ओर से जल्द विमान सेवा बहाली की घोषणा करता हूं। जल्द ही यहां पटना एयरपोर्ट की तरह हवाई सेवा बहाल होगी। सुपौल सहित 14 जिलों में केंद्रीय विद्यालय को राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरपुर में जल्द खुलेगा रजिस्ट्री ऑफिस
डिप्टी सीएम ने वीरपुर में जल्द ही रजिस्ट्री ऑफिस खुलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंत्री नीरज कुमार बबलू के विशेष आग्रह पर यह निर्णय लिया है। इससे सरकार को भी राजस्व का लाभ होगा और आम लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।




जब पहली बार विधायक बने, 20 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था
सम्राट चौधरी ने कहा कि जब हमलोग, उपेंद्र कुशवाहा भी पहली बार विधायक बने, हमें 20-20 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था। ग्रामीण सड़कें बदहाल थी। गांव में बिजली-पानी का भी बुरा हाल था। अब तो एनएच और एसएच का जाल बिछ गया है। बेहतरीन सड़क और बिजली-पानी की व्यवस्था भी सुदृढ़ हुई है। अब एक्सप्रेस-वे बन रहा है। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है, जो सुपौल से होकर गुजरेगा। वाजपेई जी ने कोसी महासेतु बना कर सुपौल के दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ा। अब हम विकास की रफ्तार को बढ़ाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed