फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa News: Speeding Motorcycle Violently Strikes Woman Crossing Road; Dies on the Spot

Bihar News: फिर बरपा तेज रफ्तार का कहर! सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

Mon, 13 Apr 2026 06:31 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 06:31 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा स्थित बलवाहाट एनएच पर सड़क पार कर रही 54 वर्षीय आशा देवी को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Saharsa News: Speeding Motorcycle Violently Strikes Woman Crossing Road; Dies on the Spot
मृतक महिला आशा देवी (फाइल फोटो), मौके पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर स्थित बलवाहाट थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरियाही–सिमरी बख्तियारपुर एनएच-107 पर एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क पार कर रही एक 54 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घर के पास सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बलही गांव के वार्ड संख्या-2 की रहने वाली आशा देवी (54 वर्ष) सोमवार दोपहर अपने घर के समीप ही सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बरियाही की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


बाइक सवार की हालत भी नाजुक
इस भीषण हादसे में बाइक चलाने वाला युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के झारा पंचायत स्थित बिहना गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- लव जिहाद में किशोरी की हत्या?: दूसरे समुदाय का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, धर्म बदलने के दबाव और जान लेने के आरोप

बाइक जब्त, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बलवाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान गई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed