फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   KK Pathak : school timing changed in bihar upto high school weather news patna

School News : शिक्षा विभाग ने बदले विद्यालय के टाइम टेबल, अब इस समय पर बजेगी स्कूल की घंटियां

Thu, 06 Jun 2024 11:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Jun 2024 11:07 PM IST
सार

Bihar : बिहार के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। इस आदेश के अनुसार 10 जून से 30 जून तक सभी विद्यालयों में जैसे प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक,उच्च' माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय तथा मदरसा विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य इस रूप में होंगें।

विज्ञापन
KK Pathak : school timing changed in bihar upto high school weather news patna
केके पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से विद्यालय के समय में बदलाव किया है। विभागीय आदेश के अनुसार  28 अप्रैल को यह निर्णय लिया गया था कि पूरे राज्य में प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन ग्रीष्म अवकाश के पूर्व तक पूर्वाहन 6:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किया जाए और प्रारंभिक विद्यालयों में संचालित मध्यान भोजन कराने  की व्यवस्था 11:30 बजे की जाए। इस आदेश के अनुसार ग्रीष्मकाल में 10 जून से 30 जून तक सभी विद्यालयों में जैसे प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक,उच्च' माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय तथा मदरसा विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य इस रूप में होंगें।

विज्ञापन


जानिए कैसे बजेंगी घंटियां
 6:30 से 6:45 में प्रार्थना 
 6:45 से 7:20 तक पहली घंटी 
 7:20 से 7:55 तक दूसरी घंटी 
 7:55 से 8:30 तक तीसरी घंटी
8:30 से 9:05 तक चौथी घंटी 
 9:05 से 9:40 तक पांचवी घंटी 
 9:40 से 10:15 तक छठी घंटी 
 10:15 से 10:50 तक सातवीं घंटी 
 10:50 से 11:30 तक वर्ग 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए मिशन दक्ष के अंतर्गत कक्षा संचालित की जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षा का संचालन किया जायेगा। जो बच्चे मिशन दक्ष के हिस्सा नहीं हैं, उनके लिए खेलकूद पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधि कराई जाएगी। 11:30 से 12:10 तक कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए मध्यान भोजन कराया जायेगा। कक्षा 9 से 12 तक के छात्राओं के लिए विशेष कक्षा का संचालन कियाजायेगा, लेकिन जो बच्चे विशेष कक्षा के हिस्सा नहीं हैं, उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधि कराई जाएगी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए भी बदला टाइम टेबल 
शिक्षा विभाग ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए भी निर्देश जारी किये हैं। विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय शुरू होने के 10 मिनट पूर्व  विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed