फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kidnapped marriage: BPSC teacher writes live kidnapping incident on his shirt; Bihar Police, Vaishali, Bihar N

Bihar : अपहरण को शर्ट पर लिखा लाइव, फिर बच गई जिंदगी; तो यह थी बीपीएससी टीचर की पकड़ौआ शादी की कहानी

Sat, 02 Dec 2023 10:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Dec 2023 10:37 AM IST
सार

शिक्षक ने कहा कि अपहरण के बाद उसे डर था कि कहीं उसकी हत्या न कर दी जाए। इसलिए मैं अपनी शर्ट (कमीज) पर घटना की जानकारी लिख रहा था।

विज्ञापन
Kidnapped marriage: BPSC teacher writes live kidnapping incident on his shirt; Bihar Police, Vaishali, Bihar N
पुलिस अभिरक्षा में शिक्षक गौतम कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में बीपीएससी परीक्षा देकर शिक्षक बने गौतम कुमार पकड़ौआ शादी के बाद सामने आ चुके हैं। पुलिस ने हाजीपुर कोर्ट में उनका बयान करवाया। कोर्ट ने बयान लेने के बाद पुलिस अभिरक्षा में शिक्षक को घर भेज दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षक ने जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला था। शिक्षक ने कहा कि अपहरण के बाद उसे डर था कि कहीं उसकी हत्या न कर दी जाए। इसलिए मैं अपनी शर्ट (कमीज) पर घटना की जानकारी लिख रहा था। अपहरण करने वाले उसे लेकर चौक-चौराहे से गुजर रहे थे मैं उसका नाम अपनी शर्ट पर लिख रहा था। 

विज्ञापन


शिक्षक बोले- मैं यह शादी नहीं करूंगा
शिक्षक ने कहा कि मेरी हत्या के बाद पुलिस आरोपियों तक आसानी से पहुंच गए और उनके पर्याप्त सबूत मिल सकते इसलिए मैंने ऐसा किया। अपने अपहरण का पूरा कहानी शर्ट पर लिखने के बाद शिक्षक गौतम कुमार ने बताया कि मेरी जबरन शादी करवाई की। अपराधियों ने मेरी बेहरमी से पिटाई भी की। इसके बाद जबरदस्ती शादी करवा वे लोग मुझे गाड़ी से छोड़ कर चले गए थे। इतना ही नहीं मेरा फोटो वायरल करके मेरी पूरी किरकिरी कर दी गई। मेरा इमेज पूरा खराब कर दिया गया मेरी इच्छा है कि मैं यह शादी नहीं करूंगा। मुझे डर है कि मेरा स्कूल आरोपियों के घर के पास है। और वह लोग मुझे धमकी भी दे रहे हैं। मेरी शादी बंदूक की नोक पर कराई गई है। मेरी मर्जी से शादी नहीं हुई है। लड़की और उसके भाई लोग इस शादी से नाखुश थे। 
विज्ञापन


सात लोग आए थे अपहरण करने, एक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस मामले में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  इस कांड में शामिल और लोगों कि गिरफ्तार के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह घटना पकड़ौवा विवाह का है। अपहरण करने वाले बोलेरो गाड़ी से सात की संख्या में आए थे। गिरफ्तार ब्रजभूषण प्रसाद उर्फ भूषण राय पर आरोप है कि वह लड़का को गाड़ी में चढ़ा रहे थे। वह लड़की के चाचा हैं। अपहरण के बाद लड़के को बरामद किया गया और न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया। उसका 164 का बयान न्यायालय में कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या है मामला
बता दें कि बीपीएससी की परीक्षा पास शिक्षक बने गौतम कुमार का पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया था। आरोप है कि लड़की पक्ष ने शिक्षक को स्कूल से ही अगवा किया। गांव लाकर बंदूक के बल पर शादी करवा दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर शिक्षक की बेरहमी से पिटाई भी कर दी। इधर, स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने शिक्षक के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। शिक्षक नहीं मिले तो परिजनों ने आक्रोशित होकर महुआ-ताजपुर रोड को जाम कर दिया और जमकर बवाल करने लगे थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed