फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kanhaiya Kumar former JNU student arrested from bhitiharwa ashram, not have permission of rally

जेएनयू के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार रिहा, पुलिस ने भितिहरवा आश्रम से लिया था हिरासत में

Thu, 30 Jan 2020 05:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 30 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya Kumar former JNU student arrested from bhitiharwa ashram, not have permission of rally
कन्हैया कुमार (फाइल फोटो)

बिहार के बेतिया जिले के भितिहरवा आश्रम में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। कन्हैया कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि "गांधी-आश्रम (चम्पारण) में जनता के शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के आगे झुकते हुए प्रशासन ने हिरासत-आदेश को रद्द कर दिया है और सीएए-एनआरसी-एनपीआर के विरोध में एक महीने की जन-मन-गण यात्रा अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो गई है। आज बेतिया और मोतिहारी में जन-सभाओं का आयोजन होगा"।

विज्ञापन


कन्हैया भितिहरवा आश्रम में ‘संविधान बचाओ-नागरिकता बचाओ यात्रा की शुरूआत करने वाले थे। यह यात्रा पश्चिमी चंपारण के बापूधाम से शुरू होकर 29 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में खत्म होनी थी। इसी दिन सीएए-एनआरसी और एनपीआर के विरोध में गांधी मैदान में महारैली का आयोजन किया जाना था।
विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत में सीपीआई नेता कन्हैया एक सभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन पश्चिमी चंपारण के एसडीएम का कहना है कि कन्हैया को सार्वजनिक बैठक की अनुमति नहीं दी गई है। जेएनयू के पूर्व छात्र को डीएम से भी इजाजत नहीं मिली थी। वह यात्रा की शुरुआत के लिए बेतिया पहुंचे थे जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इमाम की गिरफ्तारी पर बोले कन्हैया- ‘शरजील पर मुकदमा तो अनुराग ठाकुर पर क्यों नहीं’

देश के कई हिस्सों में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। एक प्रेस वार्ता में कन्हैया कुमार ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि अगर शरजील पर मुकदमा तो अनुराग ठाकुर पर ऐसा बयान देने के लिए देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं दर्ज हुआ। 



इसलके अलावा कन्हैया ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आग में तेल डालने का काम कर रहा है। महाराष्ट्र के परभणी के पाथरी में मंगलवार को सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ रैली को संबोधित करने के दौरान कन्हैया ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने गुजरात चुनावों के दौरान हिंदू और मुस्लिमों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की थी। अब वही हथकंडा वे देश में आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed