{"_id":"5eef138f8ebc3e433121dd63","slug":"jitan-ram-manjhi-will-form-separate-alliance-in-bihar-assembly-elections-without-rjd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बिना राजद अलग गठबंधन होगा तैयार, जीतन राम मांझी ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बिना राजद अलग गठबंधन होगा तैयार, जीतन राम मांझी ने शुरू की तैयारी
Sun, 21 Jun 2020 01:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
जीतन राम मांझी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत अपने चरम पर है एक तरफ जहां कई राजनीतिक गठबंधन पार्टी अपने कार्यक्रम तय कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के भीतर घमासान मचा हुआ है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने 25 तारीख के बाद अलग रुख अपना लेने का एलान पहले ही कर दिया था।
विज्ञापन
शनिवार को उन्होंने एक नया फार्मूला देते हुए महागठबंधन के अलावा दूसरा गठबंधन तैयार करने की बात कहकर आरजेडी को सकते में डाल दिया है। मांझी ने एलान करते हुए कहा कि 25 जून तक अगर आरजेडी समन्वय समिति बनाने की बात पर सहमत नहीं होती है तो दिन आरजेडी के ही एक अलग गठबंधन तैयार होगा।
विज्ञापन
क्या है मांझी का फार्मूला?
जीतन राम मांझी ने नए गठबंधन की बात करते हुए बताया कि वे 2019 से समन्वय समिति बनाने की मांग कर रहे हैं। गठबंधन के अंदर पांच सालों में से चार दल सहमत हैं जबकि इकलौती आरजेडी पार्टी इसपर कोई बात नहीं करना चाहती। मांझी ने कहा, हमारी पार्टी के अलावा उपेंद्र कुशवाह की रालोसपा, मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी भी साथ है। इस नए गठबंधन में कांग्रेस को भी लेने के बात होगी।
विज्ञापन
आरजेडी मान गई तो ठीक...
मांझी ने आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर चुनाव में अंतिम दिनों में सीटों का फैसला होता है। जिसके कारण उम्मीदवार ठीक से तैयारी नहीं कर पाते इसलिए पहले से सब कुछ तैयार कर लेना जरूरी है। हालांकि, जीतन राम मांझी ने साथ में यह भी कहा अगर आरजेडी बात मान लेती है तो फिर कोई दिक्कत नहीं।
आरजेडी ने मांझी को दिलाई बेटे की याद
जीतन राम मांझी के अलावा गठबंधन तैयार करने की बात पर भड़कते हुए आरजेडी ने बेटे को एमएलसी बनाने की बात याद दिलाई। आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने जीतन राम मांझी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आपस में समन्वय नहीं होता तो फिर जीतन राम मांझी के पुत्र को आरजेडी अपने कोटे से एमएलसी कैसे बनाती।
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि बिना आरजेडी के कोई गठबंधन तैयार करने की बात सिर्फ सपना है। अगर ऐसी बात कोई सोचता है तो गठबंधन को नुकसान पहुंचाकर एनडीए को फायदा पहुंचाना चाहता है।
जदयू ने कहा... इस बार लालटेन पार्टी की होगी विदाई
नीतीश सरकार में शामिल मंत्री वरीय जदयू नेता नीरज कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला किया है। उन्होंने शनिवार को अपने नए बयान में तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा से भी लालटेन पार्टी की विदाई तय है।
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और विकास के बीच का फर्क समझना होगा। उन्हें स्वीकार करना होगा कि राजद के 15 वर्षों के शासनकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। उसी का विकास हुआ। जबकि नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासन में राज्य में हर क्षेत्र और हर तबके का विकास हुआ है।