फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jeetanram manjhi said i am in alliance becuase of narendra modi

20 सीटें पाने के बाद मांझी बोले, 'मैं नाराज ही कब था?'

Tue, 15 Sep 2015 01:13 PM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Sep 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
jeetanram manjhi said i am in alliance becuase of narendra modi

नाराजगी का पेंच फंसा कर भाजपा के गणित को उलझाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मुखिया जीतनराम मांझी भाजपा से अपनी बात मनवाकर गदगद हैं। हालिया विवाद और चुनाव की संभावनाओं पर मांझी से बातचीत।

विज्ञापन


अब तो खुश हैं सीट बंटवारे के फार्मूले से?

मैं नाराज ही कब था। गठबंधन में सीट बंटवारे पर सभी दल अपनी-अपनी बात रखते हैं। मैंने भी अपनी बात रखी थी। अब आप मीडिया वालों ने इसे मेरी नाराजगी बता दिया। मैंने हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया है। मैं उनकी नेतृत्व क्षमता का कायल हूं और उन्हीं के कारण इस गठबंधन का हिस्सा हूं।
विज्ञापन

वे सच नहीं बताते

jeetanram manjhi said i am in alliance becuase of narendra modi

लोजपा और हम कई समान सीटों पर दावा जता रहे हैं, इसका निपटारा कैसे होगा?

देखिये... मैंने आपको पहले ही कहा है कि विवाद जैसी कोई बात नहीं है। जिस तरह सीटों की संख्या पर बात हुई उसी तरह एक-एक सीट पर भी बात होगी। मैंने तो पहले ही दिन से प्रधानमंत्री मोदीजी को फ्री हैंड दे दिया है। वह जो भी फैसला करेंगे, मैं उसे स्वीकार करूंगा।

जदयू कह रही है कि मांझी को उन्होंने 140 विधायकों का नेता बनाया था, मगर भाजपा ने उन्हें भिक्षुक बना दिया है। एक -एक सीट मांगनी पड़ रही है।

वे सच नहीं बताते। मुख्यमंत्री तो बना दिया, मगर दिल से एक महादलित को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा नहीं देख सके। पूरे देश ने देखा कि नीतीश ने मेरे साथ क्या-क्या किया। मुझे यहां मोदीजी ने बहुत सम्मान दिया है। चुनाव में जदयू को पता चल जाएगा कि एक महादलित के अपमान का क्या हश्र होता है?

नीतीश चौतरफा घिर गए

jeetanram manjhi said i am in alliance becuase of narendra modi

आपका क्या आकलन है बिहार चुनाव के बारे में?

नीतीशजी चौतरफा घिर गए हैं। जिस कांग्रेस के खिलाफ राजनीति की, जिस लालूजी पर वर्षों हमला बोला, अब उसी के साथ खड़े हैं। देखिये, कहीं के भी चुनाव में जब किसी एक को घेरने के लिए लामबंदी होती है तो मतदाता लामबंदी करने वालों को नकारते रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ। मोदीजी सबके निशाने पर थे और जनता ने उन्हें हाथों हाथ लिया। बिहार में भी ठीक ऐसा ही हो रहा है।

ओवैसी बिहार में भी संभावना तलाश रहे हैं, आरोप है कि उन्हें भाजपा ने मुस्लिम मतों में बिखराव के लिए उतारा है, इस बारे में क्या कहेंगे?

लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का हक है। जनता उन्हें पसंद नहीं करेगी तो वोट नहीं मिलेगा और पसंद करेगी तो वोट मिलेगा। भाजपा या कोई भी किसी को चुनाव लड़ने से कैसे रोक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed