फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU Party: Bihar Police investigation on FIR lodged against CM Nitish Kumar jdu party officer as arms dealer

JDU Party : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के पदाधिकारी पर बड़ा केस; जदयू का नेता अवैध हथियार का धंधेबाज निकला

Tue, 30 Jul 2024 09:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Jul 2024 09:49 PM IST
सार

Bihar : जनता दल यूनाइटेड के एक पदाधिकारी ने विपक्ष को बैठे बिठाये एक मुद्देदा दे दिया है। विपक्ष इस मुद्दे पर फिर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगी। सत्तारुढ़ पार्टी जदयू के जिला महासचिव पर अवैध रूप से हथियार निर्माण करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
JDU Party: Bihar Police investigation on FIR lodged against CM Nitish Kumar jdu party officer as arms dealer
यह है जदयू के जिला महासचिव अखिलेश उर्फ पप्पू कुशवाहा का मिनी गन फैक्ट्री। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड के एक नेता पर अवैध हथियार का निर्माण करने का आरोप लगा है। मामला संज्ञान में आते ही उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। मामला सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर के सीमावर्ती गांव रूपराहीमपुर की है। लोगों का कहना है कि पेवर ब्लॉक प्लांट की आड़ में अवैध हथियार का निर्माण होता था और यह सब काम सत्तारुढ़ पार्टी जदयू का जिला महासचिव अखिलेश कुशवाहा उर्फ पप्पू कुशवाहा करता था। पार्टी में वह सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में अपनी पहचान रखता था। हालांकि घटना के सामने आने के बाद पार्टी स्तर पर भी खलबली मच गई है। अब पार्टी मढ़ौरा रूप राहीमपुर निवासी अखिलेश उर्फ पप्पू कुशवाहा को पार्टी पद से हटाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अखिलेश उर्फ पप्पू  कुशवाहा के जिला महासचिव होने की पुष्टी जदयू के जिला मीडिया प्रभारी फिरोज आलम ने की है। हालांकि कहा कि पार्टी को अखिलेश उर्फ पप्पू कुशवाहा के अवैध कार्यों को लेकर कोई जानकारी नही थी। अब चूकी मामला सामने आया है तो पार्टी स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। 

विज्ञापन

 

JDU Party: Bihar Police investigation on FIR lodged against CM Nitish Kumar jdu party officer as arms dealer
जदयू का जिला महासचिव अखिलेश कुशवाहा उर्फ पप्पू कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विगत एक वर्ष से मिनी गन फैक्ट्री में निर्माण कार्य होता था संचालित
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से हथियार बनाने का कारखाना चोरी-छुपे विगत एक वर्ष से संचालित हो रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह काम पिछले दो महीने से चल रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो यह अवैध कारोबार महीनों से नही बल्कि कई वर्षो से चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू कुशवाहा ने करीब सात से आठ साल पहले रुप राहीमपुर में इस प्लांट को लगाया था। पहले उसका पेवर ब्लॉक का काम अच्छा चलता था लेकिन कुछ साल से पेवर ब्लॉक का काम मंदा हो गया था। इसके बाद भी वहां यदा कदा भीड़ लगी रहती थी। ग्रामीणों का यह भी कहन है कि इस अवैध हथियार कारखाना के कारण आस-पास के किशोर और नौजवानों में हथियार रखने, हथियार की नुमाइश करने और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की संख्या काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

JDU Party: Bihar Police investigation on FIR lodged against CM Nitish Kumar jdu party officer as arms dealer
जदयू नेता का मिनी गन फैक्ट्री। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

थाना से तीन किलो मीटर की दूरी पर मिनी गन फैक्ट्री लेकिन पुलिस को भनक नही 
जदयू के जिला महासचिव अखिलेश उर्फ पप्पू कुशवाहा की पहचान क्षेत्र में मकान की ढ़लाई ठेकेदार के रुप में रही है। क्योंकि उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा भी ढ़लाई ठेकेदार के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि पिता की मौत के बाद अखिलेश ने पिता वाला काम कराना शुरु किया था। वह सड़क निर्माण या घरों के निर्माण में ठेकेदारी का कम करता था। आसपास के पंचायतों में पीसीसी सड़क की ढ़लाई का काम प्रायः पप्पू के द्वारा ही कराए गए हैं। दबी जुबान में ग्रामीण बताते हैं कि वह रुप राहीमपुर से करोड़ों का हथियार सप्लाई किया है। पुलिस ने भी जिस तरह अर्धनिर्मित समान को बरामद किया है, उससे यह साफ तौर पर इसकी संभावना भी मजबूत दिख रही है। लोग इस बात पर भी शंका जाहिर कर रहे हैं कि थाना से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रहा था तो फिर स्थानीय पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी ? हालांकि पुलिस ने अब कारखाने का उद्भेदन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed