फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU leaders slams Kushwaya over DNA statement on Nitish Kumar

बिहार : अब उठा एनडीए में डीएनए का मुद्दा, जेडीयू ने केंद्रीय मंत्री को दी चेतावनी

Tue, 06 Nov 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 06 Nov 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
JDU leaders slams Kushwaya over DNA statement on Nitish Kumar
नीतीश कुमार - फोटो : PTI

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच सीटों पर सहमति तो बन चुकी है लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में रार समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। अब केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और जेडीयू के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। जेडीयू ने उपेंद्र कुशवाहा को संभलकर बोलने की सलाह दी है। बता दें कि रविवार को उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार से डीएनए रिपोर्ट की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सीएम को अपना राजनीतिक डीएनए सार्वजनिक करना होगा। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद जेडीयू के नेताओं ने कुशवाहा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह शिष्टाचार बनाए रखें और अपनी सीमा में रहें।

विज्ञापन
 


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है, 'कुशवाहा ने अप्रासंगिक बयान दिया है। यह मर्यादाहीन और अनावश्यक है। उत्तेजक बयान देने की उनकी आदत बन चुकी है। जेडीयू इस तरह की राजनीति को नामंजूर करती है। हमारी पार्टी कभी ऐसे बयान नहीं देती जो पूर्वकल्पित और पक्षपातपूर्ण हों। उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए।'

विज्ञापन


बता दें कि कुशवाहा ने रविवार को कहा था कि, 'बड़े भाई नीतीश कुमार, जब एक ही परिवार से आप और हम हैं तो कुशवाहा नीच कैसे हो गया? मैं जानना चाहता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने तो उस वक्त किसी और संदर्भ में ही डीएनए की बात कही थी लेकिन नीतीश कुमार ने तो अपनी पार्टी के लोगों से कहा कि बाल और नाखून काटकर दिल्ली भेजो, हमें डीएनए की रिपोर्ट जाननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशवाहा की टिप्पणी पीएम मोदी की टिप्पणी पर ही आधारित मानी जा रही है। दरअसल साल 2015 में बिहार के विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने जीतन राम मांझी का उल्लेख किया और कहा था कि जब मांझी के साथ बुरा हुआ तो मुझे बुरा लगा। इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा था कि जब एक महादलित के बेटे से सबकुछ छीन लिया तब मुझे लगा कि शायद डीएनए में गड़बड़ है।


इससे पहले कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार साल 2020 के बाद मुख्यमंत्री पद पर बने रहना नहीं चाहते। इसपर मुख्यमंत्री का कहना है कि 'बातचीत का स्तर इतना नीचे मत गिराइए।' मामले पर भाजपा के विधायक नितिन नवीन का कहना है कि दोनों पार्टियां जल्द ही अपने विवाद सुलझा लेंगी। भाजपा को उम्मीद है कि उसके दोनों सहयोगी शांति कायम रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed