फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jamui hospital guard beat the staff fiercely over a bottle of water dispute died during treatment

बिहार: जमुई में एक बोतल पानी को लेकर अस्पताल के गार्ड ने स्टाफ को जमकर पीटा, मौत

Thu, 09 Sep 2021 07:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Sep 2021 07:27 AM IST
सार

जमुई के रेफरल अस्पताल में आउटसोर्सिंग कंपनी के स्टाफ और सुरक्षा गार्ड के बीच पानी की बोतल को लेकर हुई मारपीट। मारपीट में बुरी तरह से जख्मी अस्पताल स्टाफ की मौत।

विज्ञापन
Jamui hospital guard beat the staff fiercely over a bottle of water dispute died during treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जमुई के लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में महज एक बोतल पानी के लिए बुधवार को दो कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के आउटसोर्सिंग स्टाफ मिथिलेश साव और वहीं पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड विजय भारती के बीच पानी की बोतल को लेकर विवाद हुआ।

विज्ञापन


दोनों के बीच पहले बहस हुई, फिर हाथापाई और देखते ही देखते अस्पताल जंग का मैदान बन गया। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड ने मिथिलेश को इतना पीटा कि वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

रेफरल अस्पताल में मारपीट की खबर मिलने के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी गार्ड वहां से भाग निकला। इस विवाद में जिस आउटसोर्सिंग स्टाफ की मौत हुई, वह 34 साल का था। पुलिस के मुताबिक, मिथिलेश अरवल जिले का रहने वाला था। वह अस्पताल में जेनरेटर चलाने का काम करता था। वहीं आरोपी सिक्योरिटी गार्ड भी एक निजी कंपनी का बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मिथिलेश साव जिस कंपनी में काम करता था, उसके मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से आता था। लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पानी की बोतल को लेकर आरोपी गार्ड विजय भारती से बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई हुई। इसी दौरान विजय भारती की पिटाई से मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जब तक सदर अस्पताल पहुंचाया जाता, उसके पहले ही मिथिलेश की मौत हो गई। प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लक्ष्मीपुर थाने में आवेदन दिया गया है।


वहीं, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस घटना की गहनता से पड़ताल कर रही है। मारपीट करने वाला सुरक्षा गार्ड फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed