{"_id":"65326697932eb1ba5d049177","slug":"jamui-double-murder-accused-arrested-within-24-hours-crime-confessed-weapon-used-in-murder-also-recovered-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamui Double Murder: आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार किए गए आरोपी; कबूला जुर्म, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamui Double Murder: आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार किए गए आरोपी; कबूला जुर्म, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद
Fri, 20 Oct 2023 05:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 20 Oct 2023 05:08 PM IST
सार
Lahila Village Double Murder: पुलिस ने जमुई में हुए डबल मर्डर का 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। हत्याकांड में शामिल मृतक के दो भाई और एक भाई की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोहरे हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला गांव में डबल मर्डर के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक के ही भाई रवींद्र मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा और रवींद्र मिश्रा की पत्नी राज किशोरी देवी के रूप में हुई है। तीनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
ऐसे अंजाम दिया गया था दोहरा हत्याकांड
दरअसल, गुरुवार की सुबह 10 बजे के आसपास सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला गांव में जमीन विवाद को लेकर केपीएल चिमनी के मालिक देवेंद्र मिश्रा उर्फ देबू मिश्रा तथा उसकी पत्नी मीरा देवी की हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि घर में घुसकर टांगी और खांती से दर्जनों बार शरीर के विभिन्न अंगों पर वार किए गए थे। इससे देवेंद्र मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसकी पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। इस पूरे हत्याकांड में देवेंद्र मिश्रा के मंझला भाई रवींद्र मिश्रा, छोटा भाई सत्येंद्र मिश्रा और उसकी पत्नी राज किशोरी देवी शामिल थे।
विज्ञापन
मृतक की बेटी दर्ज करवाई थी एफआईआर
वहीं, मृतक देवेंद्र मिश्रा की एकमात्र बेटी है जो घटना के दौरान अपनी ससुराल में थी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। फिर उसने जमीन विवाद को लेकर अपने दोनों चाचा रवींद्र मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा और चाची राज किशोरी देवी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
उसके बाद डबल मर्डर मामले में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। उसमें पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही नामजद आरोपी रवींद्र मिश्रा और उसकी पत्नी राज किशोरी देवी तथा सत्येंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने डबल मर्डर में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।