फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jamui Crime Youth who went to in-laws house died in suspicious condition

Jamui Crime: ससुराल गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, मृतक के पिता ने जताया हत्या की आशंका

Fri, 05 May 2023 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 May 2023 07:26 PM IST
सार

बिहार के जमुई जिले में ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके पिता ने हत्या की आशंका जताई है। मामला झाझा थाना एरिया का है।

विज्ञापन
Jamui Crime Youth who went to in-laws house died in suspicious condition
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में झाझा थाना क्षेत्र के धमना पंचायत स्थित गोविंदपुर गांव व अपने ही ससुराल में एक युवक के संदिग्ध स्थिति में हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मृतक के पिता ने ससुराल वालों द्वारा पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताया। 

विज्ञापन


वहीं, मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के छापा पंचायत के छापा गांव निवासी कैलाश यादव के रूप में की गई है। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही थाने के एएसआई ओमप्रकाश प्रसाद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक युवक के ससुराल वालों ने बताया कि कैलाश शुक्रवार दोपहर बाद घर से बाहर गया हुआ था और घर में वापस आते ही अचानक गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि मेरे पुत्र को किसी भी प्रकार का कोई बीमारी नहीं था तो अचानक मेरे पुत्र की मौत कैसे हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुझे बहू फोन कर यह जानकारी दिया कि कुआं पर से कैलाश स्नान कर घर आया और अचानक गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका ससुराल वालों पर जताया है। बहरहाल, पुलिस मामले के सभी बिंदुओं की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed