{"_id":"658c1610353d4868930bd972","slug":"jamui-after-death-of-prisoner-angry-people-blocked-road-2-injured-including-police-officer-in-stone-pelting-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कैदी की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की, गाड़ी भी तोड़ीं; पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कैदी की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की, गाड़ी भी तोड़ीं; पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष समेत दो घायल
Wed, 27 Dec 2023 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:48 PM IST
सार
Uproar Over Prisoner's Death: जमुई मंडल कारा के कैदी की मौत हो जाने के बाद अब परिजन और ग्रामीणों ने बवाल कर दिया है। यहां गिद्धौर थाना क्षेत्र में गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। साथ ही जाम हटाने के लिए उन्हें समझाने पहुंची पर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए बुलाया गया पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई मंडल कारा में बंद कैदी की मौत के बाद बुधवार को गुस्साए लोगों ने गिद्धौर बाजार गिद्धौर झाझा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जाम की सूचना मिलने पर लोगों को समझाने गई गिद्धौर थाना पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस हमले में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और एक पुलिस जवान हर्ष कुमार घायल हो गए। इसके साथ ही लोगों ने पुलिस जिप्सी सहित दो पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों पर नियंत्रण पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा। उसने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर हटाया। इस दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को खदेड़ने के लिए हवा में पांच राउंड गोलियां भी फायरिंग की। गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गिद्धौर प्रखंड के संसारपुर गांव निवासी प्रदीप यादव ने मारपीट के मामले में 10 दिन पहले जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उसे मंडल कारा में रखा गया था। जहां कुछ अन्य कैदियों द्वारा उससे मारपीट की गई थी। इसके बाद उसे सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इधर, जाम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए गिद्धौर के अलावा बरहट और झाझा समेत आसपास के अन्य थानों की पुलिस को बुलाया गया है।