{"_id":"61b00c2846fb29773b58f013","slug":"irregularity-came-in-light-in-vaccination-program-in-bihar-cm-yogi-hemant-soren-rabri-devi-and-health-minister-mangal-pandey-gets-first-jab-of-vaccine-in-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: टीकाकरण कार्यक्रम में बड़ा फर्जीवाड़ा, गया में योगी आदित्यनाथ, हेमंत सोरेन और राबड़ी देवी को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: टीकाकरण कार्यक्रम में बड़ा फर्जीवाड़ा, गया में योगी आदित्यनाथ, हेमंत सोरेन और राबड़ी देवी को लगी वैक्सीन
Wed, 08 Dec 2021 07:07 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:07 AM IST
सार
गया में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, राबड़ी देवी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को टीके की पहली डोज देने के दस्तावेज सामने आए हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच अब साइबर एक्सपर्ट के द्वारा की जाएगी। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कोरोना जांच और टीकाकरण कार्यक्रम में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। राज्य में गलत कोरोना जांच और गलत व्यक्तियों को कोरोना टीके की डोज लगाने के मामले सामने आते ही जा रहे हैं। हाल का मामला गया जिले में देखने को मिला है। जिले के टेकारी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, राबड़ी देवी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को टीके की पहली डोज देने के दस्तावेज सामने आए हैं।
विज्ञापन
पुलिस में केस दर्ज
टीकाकरण में घपले की खबर सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग ने टेकारी थाने में केस दर्ज कराया है। इस मामले की जांच अब साइबर एक्सपर्ट के द्वारा की जाएगी। इससे पहले बिहार के अरवल जिले में कोरोना जांच के फर्जी मामले सामने आए थे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कई अन्य हस्तियों के नाम पर कोरोना जांच कराने का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन