फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   intensive anti drug campaign jehanabad 8 arrested smack liquor seized

Bihar News: नशे के खिलाफ चला सघन अभियान, 8 गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्मैक और शराब जब्त

Tue, 10 Jun 2025 12:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 10 Jun 2025 12:09 PM IST
सार

जहानाबाद में नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ पुलिस ने सघन अभियान चलाया। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में देर रात शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की गई। इस दौरान 100 ग्राम स्मैक और 100 लीटर देसी शराब बरामद की गई। 
 

विज्ञापन
intensive anti drug campaign jehanabad 8 arrested smack liquor seized
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। सुखा नशा और देसी शराब की खुलेआम बिक्री से जहां युवा पीढ़ी को नुकसान हो रहा है, वहीं पुलिस भी इसके खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जहानाबाद में मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान देर रात शहर के पंचमुहल्ला सहित कई इलाकों में चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक और लगभग 100 लीटर देसी शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस का रुख बेहद सख्त रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव पर लगाम लगेगी। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार करें और उनकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। गौरतलब है कि जहानाबाद में सुखा नशा की लत बच्चों और नौजवानों में तेजी से बढ़ रही है, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन इस दिशा में लगातार गंभीरता से प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed