फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Not a single woman has been included in the Congress executive, the smallest executive in 20 year

Indore News: कांग्रेस की कार्यकारिणी में एक भी महिला को नहीं मिला स्थान, 20 साल में सबसे छोटी कार्यकारिणी

Sat, 21 Mar 2026 07:21 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 21 Mar 2026 07:21 AM IST
सार

बीस साल में पहली बार शहर कांग्रेस की सबसे छोटी कार्यकारिणी घोषित की है। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने केवल 52 पदाधिकारियों की टीम तैयार की है। हालांकि इस नई टीम में एक भी महिला को स्थान न मिलने पर भाजपा ने सवाल उठाए है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
Indore News: Not a single woman has been included in the Congress executive, the smallest executive in 20 year
शहर कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित हो गई है। यह पहला मौका है जब 20 वर्षों में कार्यकारिणी का आकार काफी छोटा रखा गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सिर्फ 52 पदाधिकारी बताए हैं, जबकि कांग्रेस में जंबो कार्यकारिणी का चलन है। पंद्रह साल पहले शहर कार्यकारिणी में साढ़े पांच सौ से ज्यादा पदाधिकारी थे, जबकि पिछली कार्यकारिणी में ही 400 पदाधिकारी बने थे। इस बार की कार्यकारिणी में 52 पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिनमें दस उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 19 सचिव, दो प्रवक्ता, दो सोशल मीडिया प्रभारी और एक कोषाध्यक्ष बने हैं।

विज्ञापन

इस बार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शैलेष गर्ग को दी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कार्यकारिणी का विस्तार हो सकता है। स्थान नहीं मिलने से कई नेता नाराज हैं, हालांकि चौकसे ने सभी गुटों से जुड़े नेताओं को स्थान देकर संतुलन बनाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


क्या कांग्रेस अब महिला वर्ग के प्रति संवेदनशील नहीं?
कार्यकारिणी में किसी भी महिला नेत्री को पद नहीं मिलने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लाड़ली बहना योजना का विरोध करते-करते खुद महिला विरोधी हो गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कहते हैं कि प्रदेश की महिलाएं ज्यादा शराब पीती हैं। अब कार्यकारिणी में एक भी महिला को पद न देकर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि वह महिला वर्ग के प्रति संवेदनशील नहीं है। कांग्रेस ने एक भी महिला को स्थान न देकर उनका अपमान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार छोटी कार्यकारिणी बनाने पर जोर रहा। यह पहला मौका है जब शहर कार्यकारिणी में कम पदाधिकारी हैं। इस बात के लिए चौकसे ने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को भी राजी कर लिया था। अब विधानसभा अध्यक्षों का गठन भी जल्दी किया जाएगा। इस बार कांग्रेस में सोशल मीडिया प्रभारी भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed