फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Muzaffarpur, police threw dead body in the canal, person died in a road accident, video viral, Bihar Police

Bihar Police: डंडे से लाश उठाई और नहर में डाल दिया; सड़क हादसे में मौत के बाद शव से ऐसा व्यवहार हैरान कर रहा

Sun, 08 Oct 2023 12:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 08 Oct 2023 12:39 PM IST
सार

Bihar News : सड़क हादसे में किसी की मौत हो जाए तो उसकी लाश का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि वह उसके परिजनों की तलाश करे। लेकिन, यहां तो बिहार पुलिस की टीम ने कुचली हुई लाश को जैसे-तैसे उठाकर नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन
In Muzaffarpur, police threw dead body in the canal, person died in a road accident, video viral, Bihar Police
लाश को नहर में फेंकते दिखे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। फकुली पुलिस ने मानवता शर्मसार करने वाली हरकत की है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच- 22 पर दुर्घटना में मृत पड़े व्यक्ति की डेड बॉडी को उठाकर पुलिसवालों ने नहर में फेंक दिया। इस दौरान किसी ने पुलिसवालों के इस कारनामे का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। लोग पुलिस की इस कारतूत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस पर लाश के साथ अमानवीय कृत्य की खबरें कई बार आयी हैं, लेकिन इस तरह से लाश को उठाने और नहर में गिराने का ऐसा वीडियो पहली बार सामने आया है।

विज्ञापन


व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
फकुली ओपी क्षेत्र के एनएच-22 पर ढोढी नहर पुल के निकट एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने अमानवीय कृत्य करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की बजाय नहर में फेंक दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मानवता को शर्मसार करने वाला यह दृश्य फकुली ओपी के पुलिसवालों का है, जो मृत व्यक्ति की डेड बॉडी को नहर में फेंकते दिखे। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए क्या भेजा होगा?
'अमर उजाला' ने फकुली ओपी प्रभारी मोहन कुमार से जब इस बारे में पूछा कि सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत के बाद इस तरह शव को उठाकर नहर में फेंका गया है तो चौकी प्रभारी ने कहा- "कुछ पार्ट को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) भेजा गया है। कुछ पार्ट जो सड़क से चिपक गया था, उसे नहर में प्रवाह कर दिया गया। लोगों के आरोप और वायरल वीडियो की भी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने भी औपचारिकता की 
मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल होने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मुजफ्फरपुर पुलिस ने कोरम पूरा करते हुए चालक सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया है और दो गृह रक्षकों को ड्यूटी से क्लोज कर दिया। एसएसपी ने इन तीनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी बात कही है, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि लाश के साथ इस तरह का व्यवहार करने का आदेश किसने दिया? किसी भी थाना क्षेत्र में पुलिस एक प्राथमिकी पर पूछताछ भी बगैर थानाध्यक्ष के नहीं करती है, वहां होमगार्ड जवानों और चालक सिपाही ने अपनी मर्जी से ऐसा किया होगा, बड़ा सवाल यह भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed