फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Bihar Osama Shahab's troubles increased; Police took him to Motihari amid heavy security arrangements

Bihar: ओसामा शहाब की मुश्किलें बढ़ीं; भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोतिहारी ले गई पुलिस

Wed, 01 Nov 2023 04:36 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 Nov 2023 04:36 PM IST
सार

Bihar: ओसामा विगत 15 दिनों से जेल में बंद है। हुसैनगंज थाना  क्षेत्र के छपिया खुर्द फुलवारी में  42 कट्ठा जमीन के मामले में ओसामा पर धमकाने और गोलियां चलवाने का आरोप लगाया गया था। आरोप जमीन मालिक अभिषेक कुमार उर्फ जिम्मी ने लगाया गया था।

विज्ञापन
In Bihar Osama Shahab's troubles increased; Police took him to Motihari amid heavy security arrangements
ओसामा शहाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस मोतिहारी ले गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ओसामा विगत 15 दिनों से जेल में बंद है। हुसैनगंज थाना  क्षेत्र के छपिया खुर्द फुलवारी में  42 कट्ठा जमीन के मामले में ओसामा पर धमकाने और गोलियां चलवाने का आरोप लगाया गया था। आरोप जमीन मालिक अभिषेक कुमार उर्फ जिम्मी ने लगाया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बीच ओसामा शहाब को राजस्थान के कोटा में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया था। तभी सीवान पुलिस उनको कस्टडी में लेते हुए कोटा से ही सीवान लेकर चली आई और कोर्ट में पेश किया। यहां सीवान कोर्ट के आदेश पर ओसामा को 14 दिन की न्याययिक हिरासत  में भेज दिया गया। उस बीच लगातार दो बार उनके  वकील ने जमानत याचिका दाखिल की, लेकिन जमानत नहीं मिल सकीं। इसी बीच मोतीहारी पुलिस ने कोर्ट में रिमांड की मांग की, जिस पर आए आदेश के बाद बुधवार एक नवंबर को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस मोतिहारी ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस मामले में मोतीहारी पुलिस ने लिया रिमांड पर?

ओसामा शहाब के बहनोई सादमान के चाचा के द्वारा सादमान सहित कई लोगों पर  एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ओसामा पर भी बाउंड्री तोड़ने और गोलीबारी करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसे लेकर मोतिहारी पुलिस ओसामा शहाब को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसमे कोर्ट के आदेशानुसार ओसामा को सीवान मंडलकारा से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस मोतिहारी ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed