फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ihar News : Ignore weather report, two died on road when tree fall on an e-rikshaw in aurangabad

Bihar News : आंधी में सड़क पर निकले दो लोगों की गई जान; पीपल का पेड़ ऑटो पर गिरा, औरंगाबाद में दबकर दो की मौत

Wed, 24 Apr 2024 08:52 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 24 Apr 2024 08:52 AM IST
सार

Bihar : बेमौसम की बारिश और आंधी-पानी में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव में एक घर में बेटी की बारात आनी थी। आंधी से टेंट-पंडाल गिरने से उसमें दबकर तीन महिलाएं घायल हो गई।

विज्ञापन
ihar News : Ignore weather report, two died on road when tree fall on an e-rikshaw in aurangabad
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

औरंगाबाद में मंगलवार की शाम हुए बेमौसम की बारिश और आंधी-पानी में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराईन पंचायत अंतर्गत सहार जलवन गांव की है, जहां आंधी-तूफान के तेज झोंके से एक पीपल का पेड़ इलेक्ट्रिक ऑटो वाहन पर गिर पड़ा। पेड़ के ऑटो पर गिरने से वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों की पहचान जलवन निवासी जितेंद्र सिंह और नगीना भुईयां के रुप में की गई है। वही घायलों की पहचान ऑटो चालक जलवन निवासी अरुण कुमार गुप्ता के रूप में की गई है, जबकि दूसरा कोइरी बिगहा निवासी मांझी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


ऑटो पर गिरा पीपल का पेड़
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इलेक्ट्रिक ऑटो मदनपुर बाजार से सवारी लेकर जलवन सहार गांव जा रहा था। ज्योंही ऑटो जलवन गांव के पास पहुंचा तभी  तेज आंधी तूफान से एक पीपल का पेड़ ऑटो पर गिर पड़ा, जिससे वाहन में सवार जलवन गांव के दो लोगों की दबकर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी के सहयोग से गिरे हुए पेड़ को हटाया गया। साथ ही ऑटो की बॉडी को काटकर वाहन में फंसे मृतकों और घायलों को निकाला गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलो को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है।
विज्ञापन


बेटी की आनेवाली थी बारात, टेंट पंडाल गिरने से तीन महिलाएं घायल
 सहार गांव में एक घर में बेटी की बारात आनी थी। आंधी से टेंट-पंडाल गिरने से उसमें दबकर तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। वहीं मदनपुर के विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कार्यालय में आंधी से एक पेड़ उखड़ गया है। साथ ही परिसर में स्थित करकट का घर उड़ गया और क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ताराडीह गांव में भी एक घर गिर गया। इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत कार्य में जुटी रही पुलिस 
थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई कन्हैया सिंह, अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, एसआई अंजली कुमारी, मंटु कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी राहत व बचाव में जुट गये। इस बीच घटराईन के पंचायत समिति के सदस्य राम नरेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनो को आपदा प्रबंधन राहत कोष से चार-चार लाख की निर्धारित मुआवजा राशि दिलाने का प्रयास करेंगे। वही सीओ अकबर हुसैन ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है।मुआवजा देने के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed