फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Homosexual relationship: In Chhapra, sex change was done for the love of a young man; Boyfriend rejected

Bihar : लड़के को लड़की बना देख लोग हैरान रह गए; दो साल बाद साहिल लौटा रिया बनकर, क्या-कैसे हुआ...पूरी बात बताई

Fri, 06 Oct 2023 10:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 06 Oct 2023 10:17 AM IST
सार

Bihar News : वह दोनों लड़के थे। दोनों गायब हुए और एक लौटा तो लड़की बनकर। न केवल लड़की बना, बल्कि एक साल समलैंगिक शादीशुदा जिंदगी जीकर। क्या नहीं किया! सर्जरी करा खुद को लड़की बनाया। इस गेटअप से कमाई कर पति तो दिया। लेकिन, अब?

विज्ञापन
Homosexual relationship: In Chhapra, sex change was done for the love of a young man; Boyfriend rejected
इश्क में लिंग परिवर्तन करा साहिल से रिया बनने की कहानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो लड़कों के बीच आपस में प्रेम का ऐसा भूत सवार हुआ कि एक ने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। नाम और पहचान बदलकर साहिल से रिया के रूप में खुद को बदल लिया। वह अपने प्रेमी की पत्नी बन गई। एक वर्ष तक साथ दोनों साथ रहे। इसके बाद रिया से उसके प्रेमी चंदन का मन भर गया। रिया को चंदन ने घर भेज दिया। अब रिया दर-दर की ठोकर खा रही है। रोज इस आस में रहती है, उसका प्रेमी चंदन उसे अपने घर ले आएगा और समाज के सामने स्वीकार कर उसे अपनी पत्नी का दर्जा देगा। फिलहाल वह आर्केस्ट्रा में नाच गाना कर अपना जीवन यापन करने पर मजबूर है।

विज्ञापन

   
मामला सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के इसुआपुर गांव का है। जहां पढ़ाई के क्रम में ही इसुआपुर के साहिल को मढ़ौरा प्रखंड के गौरा गांव के चंदन नाम के युवक से दोस्ती हुई। देखते ही देखते दोनों करीब आए और एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने लगे। प्रेम जब परवान चढ़ा तो दोनों मुंबई चले गए। जहां चंदन फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉट बॉय के रूप में काम करने लगा। लगभग दो वर्षों तक दोनों मुंबई, दिल्ली और पुणे में साथ-साथ रहे। इस दौरान लाखों रुपए खर्च कर मुंबई के एक अस्पताल में साहिल ने अपना ऑपरेशन कराकर लिंग परिवर्तन करवा लिया। इसके बाद लगभग एक वर्ष तक दोनों पति-पत्नी के रूप में रहे। इस दौरान फिल्मों और एल्बम में रिया ने डांस कर खूब रुपए कमाए और अपने प्रेमी पर लुटाए। लेकिन जब प्रेमी चंदन का रिया से मन भर गया तो वह रिया को गांव भेज दिया तथा बेवफा हो गया।
विज्ञापन


चंदन से प्यार करती हूं, उसके साथ जीवन भर रहना चाहती
रिया जब गांव आई तो परिवार वाले उसे पहचान नहीं पाए। इसके बाद रिया ने बताया कि उसने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया है। अब वह रिया बन गई है। वह चंदन से प्यार करती है, उसके साथ जीवन भर रहना चाहती है। यह सुनकर परिवार वाले हैरान रह गए। इसी बीच चंदन भी गांव आया। रिया ने फिर चंदन पर साथ रहने का दबाव बनाने लगी। चंदन ने इनकार कर दिया। दोनों के विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद स्थानीय स्तर पर समझौता हुआ। 50 हजार रुपये के साथ गौरा में एक कट्ठा जमीन दें कर दोनों प्रेमी को अलग करने का फैसला हुआ। रिया का आरोप है कि चंदन के परिजनों ने 35 हजार रुपया दिया भी परन्तु एक कट्ठा जमीन  आज तक नही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया बोली- लिंग परिवर्तन करा कर कोई गलती नहीं की
रिया का कहना है कि चंदन से उसे प्यार है और आजीवन रहेगा। मुझे उसके घर नहीं जाना है पर जब वो बाहर से यहां आएगा तो उसके साथ ही रहूंगी। फिलहाल शादी विवाह के मौके पर आर्केस्ट्रा डांसर का का कार्य करके जीवन यापन कर रही हूं। प्यार के सम्बंध में पूछने पर बताया कि यह हो गया और जिसके लिए जान देने तक को तैयार था और उसने लिंग परिवर्तन करा कर कोई गलती नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed