फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Holi Special Train: Apart from 37 pairs, two more pairs of trains will run, know where

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 37 जोड़ी के अलावे होली स्पेशल दो जोड़े ट्रेन और चलेंगे, जानिए कहां

Sun, 05 Mar 2023 07:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 05 Mar 2023 07:54 PM IST
सार

होली के अवसर पर रेलवे ने अब तक कुल 39 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें जम्मूतवी से पटना और अमृतसर से दरभंगा के लिए चलेंगीं। इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 174 फेरे लगाए जायेंगे।

विज्ञापन
Holi Special Train: Apart from 37 pairs, two more pairs of trains will run, know where
जंक्शन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। इस क्रम में लुधियाना-अम्बाला कैंट-यमुनानगर जगाधरी (दिल्ली)-मुरादाबाद के रास्ते और 02 जोडी़ स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


जम्मूतवी से पटना और अमृतसर से दरभंगा के लिए चलेंगीं ट्रेनें 
बताया जाता है कि 04664 जम्मूतवी-पटना सुपरफास्ट स्पेशल 06 मार्च, 2023 (सोमवार) को जम्मूतवी से 17.35 बजे खुलकर मंगलवार को 21.15 बजे पटना पहुंचेगी। फिर वही ट्रेन गाड़ी सं. 04663 बनकर पटना-जम्मूतवी सुपरफास्ट स्पेशल 07 मार्च, 2023 (मंगलवार) को पटना से 23.45 बजे खुलकर गुरूवार को 05.15 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी सं. 04662 अमृतसर-दरभंगा सुपरफास्ट स्पेशल 06 मार्च, 2023 (सोमवार) को अमृतसर से 08.10 बजे खुलकर मंगलवार को 12.15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। फिर वहीं ट्रेन गाड़ी सं. 04661 बनकर दरभंगा-अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल 07 मार्च, 2023 (मंगलवार) को दरभंगा से 14.15 बजे खुलकर बुधवार को 19.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन


अब तक 39 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की हो चुकी है घोषणा
रेलवे ने अब तक 37 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है । इस प्रकार अब तक होली के अवसर पर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने या गुजरने वाली कुल 39 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा  कुल 174 फेरे लगाए जायेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed