फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Holding Bihar assembly polls amid COVID19 pandemic may put people at risk: Chirag Paswan

कोरोना के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव कराने से लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है: चिराग

Fri, 10 Jul 2020 05:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Jul 2020 05:42 PM IST
सार

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, 'न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरा देश कोरोना वायरस से प्रभावित है। इसने केंद्र और बिहार के वित्त को प्रभावित किया है। इन सबके बीच चुनाव कराने से राज्य पर और अधिक वित्तीय बोझ बढ़ेगा।'

विज्ञापन
Holding Bihar assembly polls amid COVID19 pandemic may put people at risk: Chirag Paswan
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना महामारी फैलने के बीच बिहार विधानसभा चुनाव कराए जाने पर विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के चिंता प्रकट करने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को भाजपा के सहयोगी दल लोजपा ने कहा कि यह चुनाव लोगों की जान को खतरे में डाल सकता है और मतदान प्रतिशत भी बहुत कम रह सकता है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य में अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसके कार्यक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, 'न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरा देश कोरोना वायरस से प्रभावित है। इसने केंद्र और बिहार के वित्त को प्रभावित किया है। इन सबके बीच चुनाव कराने से राज्य पर और अधिक वित्तीय बोझ बढ़ेगा।'
विज्ञापन


पासवान ने ट्वीट किया, 'चुनाव आयोग को व्यापक चर्चा के बाद निर्णय लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि भारी आबादी खतरे में पड़ जाए। इस महामारी के बीच यदि चुनाव हुए तो मतदान प्रतिशत भी बहुत कम रहेगा, जो लोकतंत्र के लिये अच्छा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिये तैयार है। पासवान की टिप्पणी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर पड़ रही दरार को एक बार भी उजागर कर दिया है क्योंकि भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जद(यू) ने अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि वे निर्धारित समय पर चुनाव कराये जाने के खिलाफ हैं।

कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि महामारी के दौरान चुनाव कराना सही नहीं होगा और उन्होंने राज्य में स्थिति को भयावह बताया था। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर समय पर चुनाव कराना सही रहेगा, उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि यह उचित नहीं होगा। राज्य में स्थिति भयावह है और महामारी के बीच लोगों को खुद के भरोसे छोड़ दिया गया है।'


उन्होंने नियमित रूप से डिजिटल रैलियां करने को लेकर जद(यू)-भाजपा गठबंधन की भी आलोचना की थी, जिनके तहत इन दलों के नेता समूचे राज्य के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। बहरहाल, राज्य में सततारूढ़ गठबंधन में शामिल भाजपा और जद(यू) ने कहा है कि वे चुनाव के लिये तैयार हैं और पार्टी की सांगठनिक बैठकें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed