फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hemant Soren meets Lalu Prasad Yadav meeting considered as a part of the plan foe Caste Census news in Hindi

जाति जनगणना: दिल्ली में लालू और हेमंत सोरेन की मुलाकात, क्या हो सकते हैं इस बैठक के मायने

Sun, 26 Sep 2021 11:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Sep 2021 11:12 PM IST
सार

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और लालू यादव की मुलाकात को खुद सोरेन भले ही एक औपचारिक बैठक बता रहे हों, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि यह बैठक जाति जनगणना के लिए योजना का एक हिस्सा थी।

विज्ञापन
Hemant Soren meets Lalu Prasad Yadav meeting considered as a part of the plan foe Caste Census news in Hindi
लालू प्रसाद यादव और हेमंत सोरेन - फोटो : twitter.com/HemantSorenJMM

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दिल्ली में नक्सल प्रभावित इलाकों में समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से बुलाई गई बैठक में हिस्सा लिया। इससे पहले शनिवार की रात सोरेन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात जाति आधारित जनगणना को लेकर आगे की रणनीति का एक हिस्सा है। हालांकि, सोरेन ने इस बैठक को महज औपचारिक मुलाकात करार दिया है। 

विज्ञापन


बैठक के बाद सोरेन ने अपने शिष्ट मंडल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री शाह को जाति आधारित जनगणना कराने को लेकर एकम मांगपत्र भी सौंपा। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दिल्ली में जाति जनगणना की वकालत की थी और इसे समय की मांग बताया था। नीतीश कुमार ने इसे लेकर बिहार में सर्व दलीय बैठक बुलाने की बात भी कही थी। जाति आधारित जनगणना को लेकर लगभग सभी विपक्षी दलों की राय एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed