फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Headcount of castes in Bihar gets cabinet nod says Chief Secretary Amir Subhani Latest News Update

Headcount Of Castes: बिहार में जाति आधारित जनगणना को मंत्रिमंडल की मंजूरी, मुख्य सचिव ने दी जानकारी

Thu, 02 Jun 2022 07:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 02 Jun 2022 07:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी। इसके पहले राज्य में जाति आधारित गणना को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई थी। जिसमें 9 दलों  के नेता शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Headcount of castes in Bihar gets cabinet nod says Chief Secretary Amir Subhani Latest News Update
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में सभी धर्मों की जातियों एवं उपजातियों कि गणना होगी। जाति जनगणना पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार अपने स्तर से जातीय जनगणना कराएगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराएगी। सरकार के स्तर पर जातीय जनगणना कराने की जिम्मेवारी समान प्रशासन विभाग को दी जाएगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपए खर्च होगी, जो कंटीजेंसी  फंड से जारी किया गया। अगले 8 महीनों में जनगणना कार्य संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी। इसके पहले राज्य में जाति आधारित गणना को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई थी। जिसमें 9 दलों  के नेता शामिल हुए थे । सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया था कि बिहार में जाति आधारित गणना की जाएगी। राज्य के सभी व्यक्तियों के बारे में  जानकारी ली जाएगी, चाहे वह आर्थिक हो या धार्मिक  सभी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए राज्य सरकार अपने स्तर से कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगी। इसके साथ ही सरकार की तरफ से राज्य में महाराणा प्रताप की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की भी मंजूरी दी गई है। 9 मई को पटना में महाराणा प्रताप की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed