फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Harsh Murder Case: Liner arrested for murdering Harsh patna bihar police

Harsh Murder Case : हर्ष हत्या कांड का लाइनर गिरफ्तार, पुलिस बता रही इसे कुख्यात

Tue, 28 May 2024 02:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 28 May 2024 02:04 PM IST
सार

Bihar : लॉ कॉलेज में दिन दहाड़े छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे कुख्यात बता रही है,जबकि इस हत्या कांड में दस से अधिक बदमाश थे, जिन्होंने मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Harsh Murder Case: Liner arrested for murdering Harsh patna bihar police
पुलिस की गिरफ्त में चंदन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली के रहने वाले छात्र नेता की पटना में हत्या मामले में पुलिस ने अब खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि लगभग 8 महीने पूर्व जदयू कार्यालय के बगल में मिलर स्कूल के मैदान में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में लाइनर के रूप में चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि डांडिया कार्यक्रम में चंदन और हर्ष के बीच विवाद हुआ था और उसी समय चंदन ने हर्ष को देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि हर्ष हत्या कांड में चंदन लाइनर की भूमिका में था।

विज्ञापन

विज्ञापन


सड़क पर हुआ प्रदर्शन 
पुलिस ने इस बात का खुलासा तब किया जब हर्ष के समर्थन में कुछ छात्रों ने गांधी मैदान के पास स्थित कारगिल चौक के पास जमा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उग्र छात्रों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। सड़क पर टायर भी जलाए। सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और उन छात्रों को जाम हटाने को कहा, लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कुलपति को तुरंत हटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। इस दौरान पुलिस और उग्र छात्रों के बीच नोंक-झोंक शुरू हो गई। इसी बात को लेकर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पांच छह छात्रों को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर चंदन को कुख्यात कहते हुए हर्ष के मर्डर केस की पहली उपलब्धी बताई। हालांकि अभी कई गिरफ्तारियां बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी टीम ने बिहटा से किया गिरफ्तार 
पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जिसने पटना के बिहटा इलाके से चंदन को गिरफ्तार किया है। चंदन पटना के जैक्सन हॉस्टल में रहता था। चंदन के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी भी कर रही है, जिसमें बेगूसराय, नालंदा सहित कई जिलों में छापेमारी चल रही है। मृतक छात्र वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र के मझौली का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed