{"_id":"684e9d59dc846ce079021e20","slug":"ham-national-meeting-banka-bihar-election-2025-strategy-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना', जीतन राम मांझी बोले– पीएम मोदी की नीतियों का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना', जीतन राम मांझी बोले– पीएम मोदी की नीतियों का असर
Sun, 15 Jun 2025 03:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांका
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:46 PM IST
सार
बांका में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी और अध्यक्ष संतोष सुमन ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बांका जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य मंत्री संतोष सुमन सहित देशभर से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनाव की रणनीति पर फोकस
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी की रणनीति तय करना, संगठन विस्तार की दिशा में ठोस योजना बनाना और दलित-महादलित व पिछड़े समाज के मुद्दों को प्राथमिकता देना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और हर सीट पर पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया गया।
प्रेस वार्ता में मांझी का सख्त रुख
बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में जीतन राम मांझी ने अनुसूचित जातियों और महादलितों को राजनीतिक व आर्थिक प्रतिनिधित्व से वंचित रखने के मुद्दे पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, अधिकार अधूरे ही रहेंगे। मांझी ने दलित समाज से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की अपील की। कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले को लेकर मांझी ने भारत सरकार की सख्त कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर नहीं, बल्कि दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देने वाला राष्ट्र है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप
भारत की आर्थिक ताकत पर मांझी का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए मांझी ने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 2030 तक तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने इसे मोदी सरकार की मजबूत नीति और देशहित में लिए गए फैसलों का नतीजा बताया।
देशव्यापी विस्तार का लिया संकल्प
पार्टी ने बैठक में संकल्प लिया कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को केवल बिहार तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पूरे देश में दलित-पिछड़े और वंचित वर्ग की आवाज के रूप में खड़ा किया जाएगा। इसके लिए अन्य राज्यों में संगठन विस्तार, महिला-युवा मोर्चा को सक्रिय करने और विचारधारा आधारित संवाद कार्यक्रम चलाने पर सहमति बनी। बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। मंच संचालन प्रदेश महासचिव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया।