{"_id":"58a5465b4f1c1bbd5cd83d43","slug":"government-employees-must-give-up-job-then-found-a-drank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारी ने कहीं भी पी शराब तो गंवानी पड़ सकती है नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारी ने कहीं भी पी शराब तो गंवानी पड़ सकती है नौकरी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर हर दिन सख्त होती जा रही है। बिहार सरकार ने नया नियम लागू करते हुए कहा है कि अगर राज्य में कोई भी सरकारी कर्मचारी शराब पीते हुए पकड़ा गया तो उसको अपनी नौकरी के हाथ धोना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने कठोर फैसला लेते हुए कर्मचारी आचरण नियम 1976 में संशोधन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस संशोधन के द्वारा सरकारी कर्मचारीयों के लिए कई निषेधात्मक प्रावाधानों को जोड़ा जायेगा। अगर अब कोई भी सरकारी कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी शराब पीते हुए या ड्रग्स जैसे किसी भी नशीले पदार्थ को पीते हुए या लेते हुए पकड़ा गया तो उस कर्मचारी को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
शराबबंदी को ओर मजबूती करने के लिए फैसला
सरकार का कहना है कि यह फैसला शराबबंदी को ओर मजबूती से लागू करने के लिए किया गया है। इस कारण सरकारी कर्मचारियों को भी शराबबंदी के अंदर शामिल किया गया है। इसके बाद अब इन पर भी सख्त कार्यवाई की जायेगी। नीतीश सरकार के कैबिनेट सचिव ने कहा कि पहले नियम के मुताबिक ड्यूटी पर कोई भी सरकारी कर्मचारी शराब नहीं पी सकता था।
मगर इस नये संशोधन के बाद अगर ड्यूटी के बाद भी कोई भी सरकारी कर्मचारी या न्यायिक अधिकारी शराब या ड्रग्स जैसे पदार्थो का सेवन करते हुए पाया गया तो, उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाई की जायेगी। इसमें उसकी नौकरी भी जा सकती है।
मगर इस नये संशोधन के बाद अगर ड्यूटी के बाद भी कोई भी सरकारी कर्मचारी या न्यायिक अधिकारी शराब या ड्रग्स जैसे पदार्थो का सेवन करते हुए पाया गया तो, उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाई की जायेगी। इसमें उसकी नौकरी भी जा सकती है।