{"_id":"633a57759790fe1bd10fe30a","slug":"gopalganj-sub-inspector-arresrted-of-bihar-police-tried-to-rape-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में खाकी फिर बदनाम: सब इंस्पेक्टर पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में खाकी फिर बदनाम: सब इंस्पेक्टर पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार
Mon, 03 Oct 2022 09:10 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:10 AM IST
सार
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में खाकी पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है। ताजा मामला है गोपालगंज का जहां एक सब इंस्पेक्टर को किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर से पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं जांच के लिए मुख्यालय डीएसपी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है।
विज्ञापन
मीरगंज में तैनात था सब इंस्पेक्टर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सब इंस्पेक्टर पहले कुचायकोट थाने में पदस्थापित था, इसके बाद हाल ही में उसका तबादला मीरगंज थाने में हो गया था। बताया जा रहा है कि मीरगंज में पोस्टिंग के बाद से ही वह मनमानी कर रहा था। थाने में आई किशोरी के साथ पहले अश्लील हरकत की फिर दुष्कर्म की कोशिश की। इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि एसपी ने की है।
विज्ञापन
पीड़िता का भी हुआ मेडिकल जांच
पुलिस की ओर से पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं पुलिस अधिकारी भी इसपर टिप्पणी करने से बच रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन