फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl student returning home from school in Nalanda died due to bike collision

Bihar: बाइक की टक्कर से घायल छात्रा की मौत, स्कूल से घर लौटते वक्त हुई हादसे की शिकार; परिजनों का बुरा हाल

Tue, 17 Oct 2023 01:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Oct 2023 01:44 PM IST
सार

Bihar News: नालंदा में बाइक की टक्कर लगने घायल हुई छात्रा की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Girl student returning home from school in Nalanda died due to bike collision
परिजनों को छात्रा का शव सौंपने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में सोमवार की रात मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुई एक छात्रा की मौत हो गई। मामला तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के वरसियावां गांव के पास की है। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी राजेश कुमार की बेटी आरती कुमारी (12) के रूप में किया गया है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने बताया कि आरती कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय वरसियावां से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। तभी स्कूल से 500 मीटर की दूरी पर एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं, छात्रा को टक्कर मारने के बाद चालक मोटरसाइकिल छोड़ मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना परिजनों को दी। उसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एकंगरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। देर रात पुलिस शव का पोस्टमार्ट कराने के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंची। तेलहाड़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल को जब्त कर वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, शव को भी पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed