फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh demands resignation from CM Nitish; called Mehbooba Mufti as a worshipper of terrorist invaders

Politics: गिरिराज सिंह ने CM नीतीश से मांगा इस्तीफा; महबूबा मुफ्ती को आतंकी आक्रांताओं का उपासक बताया

Mon, 22 May 2023 03:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 May 2023 03:57 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी एकता, कौन सी विपक्षी एकता। वे खुद प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। ये बिहार को संभालें या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। साथ ही उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती अब एक दूसरे आतंक फैलाने वाले आक्रांता टीपू सुल्तान की मजार पर पूजा करें, नमाज पढ़ें; जो करना है करें। उन्होंने कहा कि लेकिन टीपू सुल्तान अंग्रेजों के खिलाफ नहीं लड़ा।

विज्ञापन
Giriraj Singh demands resignation from CM Nitish; called Mehbooba Mufti as a worshipper of terrorist invaders
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को नीतीश कुमार पर कटाक्ष कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मांग लिया। वहीं, इस दौरान उन्होंने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को आतंकी आक्रांताओं की उपासक तक बता डाला।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं नीतीश कुमार व्याकुलता के साथ भारत में घूम रहे हैं। विपक्षी एकता, कौन सी विपक्षी एकता। वे खुद प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। विपक्षी एकता, ये बिहार को संभालें या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। एक कहावत है कि अपन ब्याह नहीं, सूरदास के बरतूहारी करने चले हैं।
विज्ञापन


हाल ही में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मैसूर में टीपू सुल्तान की कब्र पर फातिहा पढ़ा था। इसे लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में आतंक फैलाया। अब एक दूसरे आतंक फैलाने वाले आक्रांता टीपू सुल्तान की मजार पर वह पूजा करें, नमाज पढ़ें; जो करना है करें। उन्होंने कहा कि लेकिन टीपू सुल्तान अंग्रेजों के खिलाफ नहीं लड़ा। टीपू सुल्तान भी आया था भारत को लूटने के लिए। भारत को लूट करके भारत में अपना शासन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने महाराष्ट्र में एक धार्मिक कार्यक्रम में कहा था कि 'बजरंग दल पर प्रतिबंध’ लगाकर कांग्रेस 70 साल पुरानी गलती सुधारेगी। इसका जवाब देते हुए गिरिराज ने कहा कि मदनी साहब 70 साल पहले हमारे पूर्वजों से भूल नहीं हुई होती देश के बंटवारे में अगर। पूरा मुस्लिम समुदाय अगर चला गया होता पाकिस्तान तो आज भारत में न कोई जाकिर मियां जन्म लेता, न ओवैसी और न ही मदनी पैदा होता। इस तरह कोई भी भारत को गजवा-ए-हिंद करने की बात करता। इस पर पाबंदी लगनी चाहिए और यह 70 साल पहले देश का दुर्भाग्य है। हमारे पूर्वजों से बहुत बड़ी भूल हुई और वही भूल का खामियाजा आज की पीढ़ी भुगत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed