{"_id":"68dca4242f9346febb0b27c2","slug":"youth-shot-dead-during-durga-puja-family-accuses-three-friends-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दुर्गा पूजा के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, तीन दोस्तों पर परिवार ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दुर्गा पूजा के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, तीन दोस्तों पर परिवार ने लगाए आरोप
Wed, 01 Oct 2025 09:16 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:16 AM IST
सार
जहानाबाद में दुर्गा पूजा के मौके पर 21 वर्षीय संतोष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह हाल ही में बिहार पुलिस में चयनित हुआ था और मेला घूमने अपने तीन दोस्तों के साथ गया था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्गा पूजा के मौके पर मंगलवार को जहानाबाद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मेला घूमने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन मृतक के परिजन घटना के लिए उसके तीन दोस्तों को जिम्मेदार बता रहे हैं। घटना घोसी थाना क्षेत्र के वंशीबिगहा पुल के पास हुई। मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना अंतर्गत तहवल बीघा गांव निवासी 21 वर्षीय संतोष कुमार, पुत्र शिव कुमार यादव के रूप में हुई है।
संतोष हाल ही में बिहार पुलिस में चयनित हुआ था और जल्द ही सेवा में शामिल होने वाला था। सोमवार की शाम वह मेला घूमने के लिए अपने तीन दोस्तों के साथ हुलासगंज बाजार गया था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसकी लाश वंशीबिगहा पुल के पास गोली लगने की हालत में मिली।
पढ़ें: बहू की पिटाई कर रहा था सनकी बेटा, बचाने पहुंचे मां-बाप पर हमला...मां की मौत; पिता गंभीर घायल
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि संतोष पटना में रहकर पढ़ाई करता था और सोमवार को ही अपने गांव लौटा था। परिवार ने हत्या का आरोप उसके साथ गए तीन दोस्तों पर लगाया है। संतोष की हत्या ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में घोसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर चुकी है।