फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Tejashwi Yadav attacked BJP from the stage of Rahul Gandhi's Vote Rights Yatra in Gaya ji

Bihar News: गया जी में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, तेजस्वी यादव बोले- 'इन बेइमानों को सत्ता से हटाना है'

Mon, 18 Aug 2025 08:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

Bihar: तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग सोचता है कि बिहारी को चुना लगा देगा, लेकिन यह नहीं जानता कि बिहारी खैनी में चुना रगड़ देता है। बिहार लोकतंत्र की जननी है। अब भाजपा और गुजरात से आए नेता यह तय नहीं करेंगे कि यहां कौन वोट देगा।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav attacked BJP from the stage of Rahul Gandhi's Vote Rights Yatra in Gaya ji
गया जी पहुंची यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को वोट अधिकार यात्रा के तहत गया जी शहर के खलीस पार्क तीनमुहानी में बने मंच पर पहुंचे। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

क्या बोले तेजस्वी यादव
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को भगाना है। इन बेइमानों को सत्ता से हटाना है। इसके लिए सभी लोगों को एकजुट रहना होगा। राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले में अपने तर्क से चुनाव आयोग को नंगा कर दिया है। यदि चुनाव आयुक्त ने भाजपा की सदस्यता ले ली है तो जनता को बता दें, इसमें शर्माने की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

तेजस्वी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग सोचता है कि बिहारी को चुना लगा देगा, लेकिन यह नहीं जानता कि बिहारी खैनी में चुना रगड़ देता है। बिहार लोकतंत्र की जननी है। अब भाजपा और गुजरात से आए नेता यह तय नहीं करेंगे कि यहां कौन वोट देगा और कौन नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिहार को गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य संकट में धकेल दिया है। इससे बचने के लिए बदलाव जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  राहुल-तेजस्वी के आगमन से पहले राजद में बड़ी दरार, जिलाध्यक्ष और प्रधान महासचिव ने दिया इस्तीफा

तेजस्वी ने एलान किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो नए सोच के साथ नया बिहार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ सरकार नहीं बनानी है बल्कि बिहार का निर्माण करना है। जो नफरत की राजनीति करेंगे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। मोदी जी 11 साल से ठग रहे हैं, अब ठगाना नहीं है, अब इन्हें ठगना है। इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट के अधिकार की लड़ाई सड़क पर लड़ी जा रही है। भाजपा, चुनाव आयोग और आरएसएस मिलकर वोट के अधिकार को खत्म करना चाहते हैं और देश को राजतंत्र की ओर धकेलना चाहते हैं।

राहुल गांधी जमकर बोले
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्षों से उन्हें लग रहा था कि चुनाव में गड़बड़ी हो रही है। महाराष्ट्र और हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच महज चार महीने में चुनाव आयोग ने एक करोड़ नए वोटर बना दिए। यही वजह है कि वहां का चुनाव चोरी किया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में एक विधानसभा क्षेत्र की जांच की गई तो एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर पाए गए। इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दी गई, लेकिन आयोग ने जांच करने के बजाय उनसे ही एफिडेविट की मांग की। उन्होंने कहा कि “जिम्मेदारी उनकी है, लेकिन एफिडेविट मुझसे मांग रहे हैं। थोड़ा समय दीजिए, हम हर राज्य और हर विधानसभा में इनकी चोरी पकड़कर दिखाएंगे। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा में एसआईआर के जरिए वोट चोरी का नया तरीका सामने आया है। इस दौरान राहुल ने जनता से सवाल किया कि क्या आज आप बिहार में वोट चोरी होने दोगे?

राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चोरी रोजगार और अधिकार छीनने के लिए की जाती है, लेकिन बिहार में यह सपना भी नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अपने वोट और अधिकार की रक्षा करेगी और अगर किसी ने चोरी करने की कोशिश की तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक दिन बिहार और देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उस समय संविधान में दिए गए अधिकार छीनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दीपांकर भट्टाचार्य भी हुए हमलावर
भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान और अधिकारों की रक्षा के लिए वोट बेहद जरूरी है और हर मतदाता को इसकी रक्षा करनी होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि एक-एक वोट से एनडीए सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed