फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Pitrupaksha: Former Army Chief Bipin Rawat and wife Madhulika's family performed pindadan in Gaya Dham

पितृपक्ष: पूर्व थल सेना प्रमुख बिपिन रावत व पत्नी मधुलिका का हुआ पिंडदान; परिजनों ने गया धाम में किया तर्पण

Sat, 14 Oct 2023 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Oct 2023 06:50 PM IST
सार

Pitrupaksha: मोक्ष नगरी गया धाम में थल सेना प्रमुख बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पिंडदान किया गया। उनके परिजन शनिवार को गया धाम में इस विशोष कार्य के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
Pitrupaksha: Former Army Chief Bipin Rawat and wife Madhulika's family performed pindadan in Gaya Dham
गया धाम में पिंडदान करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व थल सेना प्रमुख मेजर जनरल बिपिन रावत के परिजन शनिवार को बिहार में मोक्ष नगरी गया धाम में पहुंचे। यहां उन्होंने मेजर जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पिंडदान किया। विष्णु नगरी में इन दिनों पितृपक्ष मेला चल रहा है। इसी बीच पितृपक्ष मेला के अंतिम दिन यानी के शनिवार को मेजर जनरल बिपिन रावत के परिजन विष्णुपद मंदिर पहुंचे। फिर विधि-विधान तरीके से दिवंगत मेजर जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पिंडदान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद मेजर जनरल बिपिन रावत के साले कुमार यशवर्धन सिंह ने बताया कि हम लोग मेजर बिपिन रावत की दो बेटियों और छोटे बेटे के साथ मोक्ष की नगरी गया में पिंडदान करने पहुंचे हैं। जहां विधिवत तरीके से पिंडदान किया गया। पिंडदान के कार्यक्रम में पूर्व थल सेना प्रमुख की बड़ी बेटी कृतिका रावत, छोटी बेटी तारिणी रावत, दिवंगत मेजर जनरल बिपिन रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत, सपना सिंह और कुमार यशवर्धन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेजर जनरल बिपिन रावत के परिजन मोक्ष की नगरी गया में पहुंचे। शनिवार की सुबह विधि-विधान से पिंडदान किया गया। उसके बाद गया एयरपोर्ट से अपने घर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed