{"_id":"68838e56e54c3a76a205adab","slug":"passenger-slipped-while-boarding-a-moving-train-major-accident-averted-due-to-the-bravery-of-rpf-jawans-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री, आरपीएफ जवानों की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री, आरपीएफ जवानों की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना
Fri, 25 Jul 2025 07:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया जी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:32 PM IST
सार
गया जी रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन (03697) में चढ़ते समय अरवल निवासी राणा रंजीत सिंह का पैर फिसल गया और वे चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटने लगे। मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के तीन जवानों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
समर स्पेशल ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया जी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब नई दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन (03697) में चढ़ने के दौरान एक यात्री फिसल गया और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच खिंचता चला गया। गश्त कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की तत्परता और साहसिक कार्रवाई से उस यात्री की जान बचा ली गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के नेगवा गांव निवासी राणा रंजीत सिंह समर स्पेशल ट्रेन से गया जी से नई दिल्ली जा रहे थे। उनके पास कोच एस-5 में बर्थ संख्या 7 का कन्फर्म टिकट था। ट्रेन के खुलने के दौरान वह जल्दी में कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसकर घिसटने लगे।
घटना को देख रहे ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के तीन जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल हरकत में आते हुए राणा रंजीत को सुरक्षित खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। यह पूरा घटनाक्रम स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गांव-गांव पहुंचेगी सड़क, 30 हजार किलोमीटर सड़कों की मिली स्वीकृति, मेंटेनेंस पॉलिसी से मिलेगी लंबी उम्र
रेलवे सुरक्षा बल ने इस साहसिक बचाव अभियान की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति और वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा की है। यात्रियों की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ की सतर्कता और तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, यह जानलेवा हो सकता है।