फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Nityanand Rai said- Lalu Raj is a symbol of kidnapping and scam

Bihar: 'बांग्लादेशी-रोहिंग्या वोटर हटे तो विपक्ष बेचैन', नित्यानंद राय बोले- लालू राज अपहरण-घोटाले का प्रतीक

Sun, 17 Aug 2025 08:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 08:33 PM IST
सार

बोधगया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर गया सर्किट हाउस में बैठक के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
 

विज्ञापन
Nityanand Rai said- Lalu Raj is a symbol of kidnapping and scam
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को प्रस्तावित आगमन को लेकर गया सर्किट हाउस में रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एनडीए कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। नित्यानंद राय ने कहा कि “बिहार में अपहरण और पलायन का दौर लालू यादव के राज में था। अपहरण उद्योग उन्होंने ही चलाया था। राजद के शासन में घोटालों का पहाड़ खड़ा हुआ, सड़क, बिजली, अस्पताल, शिक्षा कुछ भी व्यवस्थित नहीं था। अपराधियों को संरक्षण मिलता था और लोग खुलेआम लूटे जाते थे। यहां तक कि मोची से जूते पॉलिश कराने के बाद पैसे तक नहीं दिए जाते थे। जनता ने 2005 में ही चोरों को भगा दिया था और अब वही चोर आपस में ‘मौसेरा भाई’ बन गए हैं।”
विज्ञापन


राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं – “चोर को भगाओ, बिहार बचाओ”, लेकिन बिहार की जनता 20 वर्षो पहले ही चोर को भगा चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया – “चारा चोर कौन? अलकतरा चोर कौन? दूध चोर कौन? वर्दी चोर कौन?” केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और राजद पर आरोप लगाया कि “इन्होंने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल कराकर चुनावी फायदा उठाया। आज जब SIR प्रक्रिया से फर्जी मतदाताओं को हटाया जा रहा है तो इन्हें दर्द हो रहा है। भाजपा साफ कहना चाहती है कि बिहार का हक कोई घुसपैठिया नहीं छीन सकता।”
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के “संविधान बचाओ” नारे पर राय ने पलटवार करते हुए कहा कि “संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को कांग्रेस ने ही हराने का काम किया था। 1977 में लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है।” तेजस्वी यादव के बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मोदी बिहारियों को चुना लगा रहे हैं”, उस पर राय ने कटाक्ष किया – “तेजस्वी जी के बयान पर हंसी आती है। मोदी जी ने चुना नहीं लगाया बल्कि बिहार के विकास के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं। बोधगया कॉरिडोर, विष्णुपद कॉरिडोर और पुनौराधाम के लिए बड़ा फंड जारी किया गया। तेजस्वी ने तो 15 वर्षो में बिहार के भविष्य पर ही कालिख पोत दी थी।” नित्यानंद राय ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में एनडीए को और व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed