{"_id":"66d4734a6c25f1266d041bdd","slug":"nawada-religious-conversion-is-going-on-under-guise-of-prayer-meeting-vishwa-hindu-parishad-bajrang-dal-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवादा में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, VHP और बजरंग दल ने हंगामा कर बंद करवाई प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवादा में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, VHP और बजरंग दल ने हंगामा कर बंद करवाई प्रार्थना सभा
Sun, 01 Sep 2024 07:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:29 PM IST
सार
Nawada Religious Conversion: बजरंग दल के पूर्व संयोजक जितेंद्र प्रताप जीतू ने बताया कि धर्म परिवर्तन करने के लिए गरीबों को लालच दिया जा रहा है और उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है। बीमारी ठीक करने का बहाना बनाकर लोगों को बुलाया जाता है और फिर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ईसाई प्रार्थना सभा बंद होने के बाद बाहर निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा में धर्म परिवर्तन का खेल जारी है। जहां से बड़ी संख्या में हिंदू परिवार के लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित कराए जाने का मामला सामने आया है। उसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाया और विरोध प्रदर्शन किया। पूरा मामला जिले के पकरीबरावां थानाक्षेत्र के कचना मोड़ के पास का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष ईसाई प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। वहां मौजूद लोगों की मानें तो वे ईसाई मिशनरी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ये लोग लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई। पुलिस कुछ लोगों को अपने साथ थाने ले गई है और प्रार्थना सभा को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
वहीं, ईसाई समुदाय के लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है। इधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यहां धर्मांतरण कराया जा रहा है। सूचना पर बजरंग दल के पूर्व संयोजक जितेंद्र प्रताप जीतू ने बताया कि धर्म परिवर्तन करने के लिए गरीबों को लालच दिया जा रहा है और उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है। बीमारी ठीक करने का बहाना बनाकर लोगों को बुलाया जाता है और फिर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ईसाई मिशनरी के लोगों के बीच जमकर बहस भी हुई।
विज्ञापन