फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Nawada: Mufassil police station in-charge punished in Mahadalit Tola arson case, victim families compensation

Bihar News: नवादा महादलित टोला आगजनी कांड में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा

Fri, 20 Sep 2024 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Sep 2024 08:14 PM IST
सार

Nawada News: जिलाधिकारी ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वहां की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रशासन पीड़ित परिवारों को सुरक्षा के साथ राहत-सहायता प्रदान कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Nawada: Mufassil police station in-charge punished in Mahadalit Tola arson case, victim families compensation
मामले को लेकर पूरी जानकारी देते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के देदौर कृष्णानगर महादलित टोला में आगजनी की घटना के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष नीलेश कुमार पर कार्रवाई की गाज गिरी है। आसूचना संकलन में विफलता को लेकर उन्हें वहां से हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। दूसरी ओर सभी पीड़ित परिवारों के बीच मुआवजा का वितरण भी किया गया है। शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में संयुक्त प्रेस वार्ता कर डीएम आशुतोष कुमार वर्मा और एसपी अभिनव धीमान ने पूरे घटनाक्रम और अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी।

विज्ञापन

 
जिलाधिकारी ने बताया कि अग्निकांड पीड़ित 34 परिवारों के बीच सरकार के निर्देशानुसार 37 लाख 14 हजार 500 रुपये का वितरण किया गया है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में प्रति परिवार एक लाख रुपये नकद के अलावा फल के लिए 150 रुपये, वस्त्र के लिए 2,500 रुपये, बर्तन और घरेलू सामान के लिए 2,500 रुपये, गृह रक्षित राहत के तौर पर 4,100 रुपये, कुल एक लाख नौ हजार 250 रुपये प्रति परिवार दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वहां की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रशासन पीड़ित परिवारों को सुरक्षा के साथ राहत-सहायता प्रदान कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 
इधर, एसपी ने कहा कि मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है। 28 लोगों को घटना में नामजद किया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना भूमि विवाद का है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आसूचना संकलन में विफलता को लेकर मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष को हटाकर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।


 
इस बीच प्रभावित गांव का दौरा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के लोग अब भी सहमे हुए हैं। हालांकि, प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। डीएम-एसपी द्वारा स्थिति के पूर्ण नियंत्रण में होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed