फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   LS Polls 2024: Jitan Manjhi made thousand percent claim and says Narendra Modi will become PM for third time

LS Polls 2024: ‘नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे’, एनडीए के इस नेता का ‘एक हजार फीसदी’ दावा

Sat, 01 Jun 2024 01:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Jun 2024 01:54 PM IST
सार

LS Polls 2024: वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर NDA नेता ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ भी बोल सकते हैं। अपनी पार्टी के किसी नेता को चुन सकते हैं। लेकिन उनके साथ वाली पार्टियां खुद बिखर गई हैं।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Jitan Manjhi made thousand percent claim and says Narendra Modi will become PM for third time
मतदान करने के लिए सपरिवार बूथ पर पहुंचे पूर्व सीएम जीतन मांझी और मंत्री संतोष कुमार सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के तहत जहानाबाद संसदीय सीट पर आज एक जून को मतदान किया जा रहा है। चुनाव के अंतिम दौर में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही महिला, पुरुष और युवा मतदाता बूथों पर लाइन लगाकर मतदान कर रहे हैं। इसी बीच अतरी विधानसभा क्षेत्र के महकार गांव के स्कूल में बने बूथ पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन पूरे परिवार के साथ वोट देने पहुंचे।

विज्ञापन

 
‘मजबूत सरकार बनेगी तो लिए जा सकेंगे कड़े निर्णय’
मतदान करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मोदी जी ‘400 पार’ की बात इसलिए कर रहे हैं कि देश में एक मजबूत सरकार बने। मजबूत सरकार बनने से कड़े निर्णय लिए जा सकें। जैसे पीओके को पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराना। साथ ही कई ऐसे राष्ट्रीय मुद्दे हैं, जिन पर सरकार निर्णय ले सके। उन्होंने कहा कि मैंने देश में कई रैलियां की। लेकिन इस दौरान हमने यही देखा कि स्थानीय मुद्दे गौण रहे और राष्ट्रीय मुद्दे पूरे चुनाव में हावी रहे। मांझी ने कहा कि देश में लोग एक मजबूत सरकार चाहते हैं। नरेंद्र मोदी देश के लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने जो देश के लिए किया है। अभी देश अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें स्थान पर है। अब अर्थव्यवस्था के मामले में देश तीसरे स्थान पर पहुंचने जा रहा है। अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचने से देश के नौजवानों को नौकरी समेत कई अन्य समस्याएं खुद-ब-खुद खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

 

LS Polls 2024: Jitan Manjhi made thousand percent claim and says Narendra Modi will become PM for third time
मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे मतदाता - फोटो : अमर उजाला

‘सौ फीसदी नहीं एक हजार फीसदी प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी’
कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ भी बोल सकते हैं। अपनी पार्टी के किसी नेता को चुन सकते हैं। लेकिन उनके साथ वाली पार्टियां खुद बिखर गई हैं। ममता बनर्जी समेत कई नेता उनके साथ नहीं हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने। आज कांग्रेस बैठक कर रही है, लिखिएगा इंडि गठबंधन के कई नेता शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस नेताओं को पता है कि चुनाव हार रही है। अब ईवीएम पर सवाल खड़े करेंगे।
 
‘पांच से छह मुद्दे हैं, जिसे लेना है, करना है’
शाहबाज सरकार की दलील पर हम प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। POK आज का नहीं है, विदेश मंत्री की बातें विभिन्न सभाओं में सुनेंगे। एक महीने पहले से यह बातें चल रही हैं, जिस दिन टारगेट फिक्स हुआ कि 400 सीट लेना है उसका मतलब ही यही है। इसके अलावा और भी राष्ट्रीय मुद्दा हैं। हम नहीं बतला रहे हैं ऐसे पांच से छह मुद्दे हैं, जिसे लेना है, करना है। इसके लिए ज्यादा बहुमत की जरूरत है। इसलिए पीएम ने 400 पार का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि POK का मामला का आज का नहीं है जो हलचल हो रही है। वहां के लोग चाहते हैं कि हम लोग भारत में मिलें। पाकिस्तान में आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी है। सब वहां से ऊब चुके हैं। POK भारत में आ जाएगा तो ठीक होगा। यह हलचल आज की नहीं हैं, वहां के लोग यह चाह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed