{"_id":"6648913ad4b93199660957ee","slug":"ls-polls-2024-bihar-minister-santosh-kumar-suman-took-a-dig-at-tejashwi-yadav-pm-narendra-modi-gaya-news-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ls Polls: बिहार के मंत्री ने तेजस्वी पर ली चुटकी, कहा- अभी तो जबरदस्ती चल रहे हैं, ज्यादा होगा तो कमर में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ls Polls: बिहार के मंत्री ने तेजस्वी पर ली चुटकी, कहा- अभी तो जबरदस्ती चल रहे हैं, ज्यादा होगा तो कमर में...
Sat, 18 May 2024 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 May 2024 05:00 PM IST
सार
Ls Polls 2024: संतोष सुमन ने कहा कि अभी तो चुनाव चल रहा है तो तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के बहाने घूम रहे हैं। जनता के बीच जाने का मौका मिलेगा। चार जून के रिजल्ट के बाद जब जीरो आएगा तो मायूसी होगी। फिर बेड रेस्ट भी करना है और कोई काम रह नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री संतोष कुमार सुमन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ‘पीएम मोदी को बेड रेस्ट जब तक नहीं करा दिया, तब तक नहीं करेंगे रेस्ट’ बयान पर गया में बिहार के एससीएसटी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्री संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को अपने गोदावरी स्थित आवास पर कहा कि तेजस्वी यादव तो अभी से ही कमर पकड़ ली है। इस जवानी में भी नहीं चल पा रहे हैं और एक 75 साल का व्यक्ति युवा से ज्यादा तेज तर्रार चल रहा है। इसी से पता चलता है कि कौन बेड रेस्ट में है और किसको तत्काल बेड रेस्ट की जरूरत है।
विज्ञापन
मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो जबरदस्ती चल रहे हैं। ज्यादा होगा तो कमर में दिक्कत हो जाएगी। डॉक्टर ने भी बेड रेस्ट की सलाह दी है तो बेड रेस्ट करना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में सोचना छोड़ दें। वह पूरा देश चला रहे हैं और इनसे एक बिहार भी नहीं संभल रहा है तो तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार देखना चाहिए, अपने समर्थकों को शांत करना चाहिए। जिस तरह से राजद के समर्थक गरीबों पर दमन कर रहे हैं, यह देखना चाहिए।
विज्ञापन
संतोष सुमन ने कहा कि अभी तो चुनाव चल रहा है तो तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के बहाने घूम रहे हैं। जनता के बीच जाने का मौका मिलेगा। चार जून के रिजल्ट के बाद जब जीरो आएगा तो मायूसी होगी। फिर बेड रेस्ट भी करना है और कोई काम रह नहीं जाएगा। चूंकि जनता जिसको आशीर्वाद देती है, काम उसी को रहता है। जनता जब नाकार देगी तो कोई काम नहीं बचेगा तो बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन