फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   LS Polls 2024: Amit Shah hinted at making Upendra Kushwaha a minister at Centre; Karakat Lok Sabha News

LS Polls: शाह ने कुशवाहा को केंद्र में मंत्री बनाने का दिया संकेत; दांव कितना कारगर, चुनाव नतीजों से होगा साफ

Sun, 26 May 2024 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 May 2024 07:55 PM IST
सार

LS Polls 2024: अमित शाह ने औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बड़े नेता हैं। आप बिना किंतु-परंतु के संसद में भेजिए। उन्हें बड़ा आदमी बनाने का काम भाजपा करेगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Amit Shah hinted at making Upendra Kushwaha a minister at Centre; Karakat Lok Sabha News
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने या न बनने के कयासों के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। शाह के एलान के संकेत साफ है कि भाजपा लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के पहले से ही भावी मंत्रिमंडल की रूपरेखा तैयार कर रही है। शाह चुनावी सभाओं से ही संकेत दे रहे हैं कि जनता फलां नेता को जिताती है, तो वह केंद्र में मंत्री बनेंगे। ऐसा ही एलान अमित शाह ने औरंगाबाद में रविवार को बिहार की हॉट सीट बने काराकाट संसदीय क्षेत्र से एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में किया।

विज्ञापन


‘उपेंद्र कुशवाहा बड़े नेता, बड़ा आदमी बनाएगी भाजपा
अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बड़े नेता हैं। आप बिना किंतु-परंतु के संसद में भेजिए। उन्हें बड़ा आदमी बनाने का काम भाजपा करेगी। उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा नेता कहने और बड़ा आदमी बनाने की बात कहने का आशय साफ है कि एनडीए का नेतृत्व कर रही भाजपा ने कुशवाहा को केंद्र सरकार में मंत्री बनाने का मन बना लिया है। इस संकेत के बहाने भाजपा एक तरह से जनता से अघोषित तौर पर यह भी कह रही है कि काराकाट की जनता अगर उपेंद्र कुशवाहा को चुनती है तो वह अपना सांसद नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री चुनेगी। शाह की इस बात का एक संकेत यह भी माना जा सकता है कि लोकसभा चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त भाजपा ने अंदरखाने में अपने मंत्रिमंडल का खाका भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

 

LS Polls 2024: Amit Shah hinted at making Upendra Kushwaha a minister at Centre; Karakat Lok Sabha News
उपेंद्र कुशवाहा (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।

मोदी जो बात न कह सके, उसे शाह ने कह दिया
काराकाट के डेहरी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस सभा में पीएम ने विरोधियों पर खूब जुबानी हमला किया था। लेकिन कुशवाहा को केंद्र में मंत्री बनाने को लेकर किसी तरह का संकेत नहीं दिया था। वहीं, अगले ही दिन गृहमंत्री अमित शाह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दाउदनगर की चुनावी सभा में इसका सीधा संकेत दे दिया। वैसे भी भाजपा में पीएम मोदी के बाद भाजपा और केंद्र सरकार में शाह की हैसियत नंबर टू की है। यह भी सर्व विदित है कि पीएम मोदी शाह की बातों को कभी टालते नहीं हैं। शाह की हर बात को वे तरजीह देते हैं। भाजपा में मोदी और शाह की जोड़ी के सामने किसी भी पार्टी नेता को बोलने के पहले बहुत कुछ सोचना पड़ता है। ऐसे में शाह के संकेत से यह तय माना जा रहा है कि अगर उपेंद्र कुशवाहा चुनाव जीतते हैं तो उनके मंत्री बनने की गारंटी ‘मोदी की गारंटी’ वाली है।

कुशवाहा के मंत्री बनने के नाम पर मांगे जा रहे वोट
काराकाट के चुनावी रण में उतरने के साथ ही एनडीए के घटक सभी दलों के स्थानीय नेता चुनाव प्रचार के दौरान जनता के सामने यही बात बार-बार कह रहे हैं कि वोट बर्बाद मत कीजिए। दूसरे को वोट दीजिएगा तो वोट बर्बाद हो जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा को वोट देना सार्थक होगा। कुशवाहा जीतेंगे तो मंत्री बनेंगे। दूसरे जीतेंगे तो सिर्फ सांसद बनेंगे, क्योंकि केंद्र में फिर से एनडीए और मोदी की ही सरकार बनने वाली है।

शाह का दांव कितना पड़ेगा भारी, बताएगा चुनाव परिणाम
अब चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा जीतेंगे या कोई और, यह कहना तो फिलहाल मुश्किल है और इसकी सच्चाई का पता तो चुनाव परिणाम से ही चलेगा। इसके बावजूद अमित शाह ने कुशवाहा को मंत्री बनाने का संकेत देकर वोटों के ध्रुवीकरण का एक बहुत बड़ा दांव तो जरूर खेल दिया। यह दांव कितना भारी पड़ता है या नहीं पड़ता है, यह भी चुनाव परिणाम ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed