{"_id":"66470e10053c55d4ee01f13a","slug":"lok-sabha-election-satta-ka-sangram-in-jehanabad-discussion-with-youth-jehanabad-lok-sabha-seat-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: जहानाबाद के युवा बोले- शिक्षा में सुधार और रोजगार हमारा मुख्य मुद्दा, समय पर वैकेंसी भी आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: जहानाबाद के युवा बोले- शिक्षा में सुधार और रोजगार हमारा मुख्य मुद्दा, समय पर वैकेंसी भी आए
Fri, 17 May 2024 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 May 2024 01:28 PM IST
सार
Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शुक्रवार को जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। अब दोपहर में युवाओं से उनके मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जहानाबाद में युवाओं से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। वहीं, अब दोपहर में युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दों पर बात की जा रही है।
विज्ञापन
अमर उजाला से बात करते हुए अंकित कुमार ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले शिक्षा में सुधार होना चाहिए। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलना चाहिए। पढ़ाई (तैयारी) करते-करते लोगों की आयु निकल जाती है, लेकिन वैकेंसी नहीं आती है। यह भी एक बड़ी समस्या है। शिक्षा में सुधार की बात को लेकर अंकित ने कहा कि पढ़ाई अच्छी होनी चाहिए, शिक्षक अच्छे होने चाहिए। वैकेंसी देर से निकाली जाती हैं, जिन्हें जल्दी-जल्दी निकालना चाहिए। ताकि अभ्यर्थियों की आयु न निकले। यही सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, नीरज कुमार ने कहा कि कोई भी सरकार बनती है तो युवाओं का मुद्दा रहता है कि वैकेंसी जरूर आए। साथ ही शिक्षा विभाग में सुधार हो, जिससे हम लोगों का भविष्य बन सके। स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षक गण भी अनुशासित रूप से रहें, ताकि बच्चे उनसे अच्छी चीजें ही सीखें।
अमित ने कहा कि मेरा मुद्दा है बिहार में बेरोजगारी हटाना। इसलिए भारत के सभी राज्यों में परीक्षा की भाषा एक होनी चाहिए। जैसे बिहार में हिंदी-इंग्लिश है तो अन्य राज्यों में भी हिंदी-इंग्लिश भाषा होनी चाहिए। ताकि बिहार के बच्चे अन्य राज्यों की भी परीक्षा निकाल सकें।