फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Lok Sabha Chunav 2024: Satta Ka Sangram in Gaya, Discussion with leaders, Gaya Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: BJP बोली- पीएम मोदी ने गया में विकास कराया, विपक्ष ने रोजगार-महंगाई को बताया बड़ा मुद्दा

Tue, 16 Apr 2024 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Apr 2024 05:26 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को बिहार के गया में नेताओं के बीच पहुंचा। जहां वे इस लोकसभा सीट का सियासी मूड अपनी-अपनी तरह से बता रहे हैं। साथ नेताओं ने बताया कि वे मतदाताओं के बीच किन मुद्दों पर वोट मांगने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2024: Satta Ka Sangram in Gaya, Discussion with leaders, Gaya Lok Sabha Seat
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को बिहार के गया पहुंचा। यहां हमने दोपहर में युवाओं से चर्चा के बाद शाम को नेताओं से चर्चा की। इस दौरान नई पीढ़ी के मुद्दों को नेताओं के सामने रखा और नेताओं के वोट मांगने के नजरिए को समझने की कोशिश की।

विज्ञापन


'मोदी जी ने गयाजी में विकास किया है, वो दिखता है'
भाजपा नेता मुकेश कुमार ने कहा कि चाहे विकास कितना भी हो, लेकिन सवाल उठते रहने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद गयाजी में जो विकास दिखता है वो सामने है। आप सीताकुंड चले जाए, पौराणिक जो विष्णुपद एरिया है। जहां हमने हेरिटेज का काम किया है, वहां आपको दिखाई पड़ जाएगा कि 2024 केवल वैतरणी है। और भी कई जगह आपको दिखाई पड़ जाएगा कि नरेंद्र मोदी के आने के पहले उन्होंने (विपक्ष ने) हमारी ऐतिहासिक नगरी का और ऐतिहासिकता का क्या किया था। और उसके बाद हमने क्या किया है।
विज्ञापन

 
मुकेश कुमार ने कहा कि दरभंगा जाने वाली फोर लेन-एट लेन जो सड़क बन रही है। चार-चार राष्ट्रीय राजमार्ग गया से गुजरने वाले हैं, 82 है और पटना गया एनएच है, फ्रेट कॉरिडोर है। उसके बाद गया रेलवे स्टेशन तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से सुंदर बनाया जा रहा है। दो सौ करोड़ का मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



'हमने कमिटमेंट पूरा किया'
भाजपा नेता मुकेश ने कहा कि विकास हर दिशा में हुआ है। किसानों, मजदूरों, फुटपाथी दुकानदारों, नौजवानों का विकास हुआ है। मुद्रा लोन देकर के नौजवानों को सशक्त किया है। प्रधानमंत्री जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण किया गया है। हमारी एनडीए की सरकार जो बिहार और केंद्र में चल रही है, उसने हर क्षेत्र में किसानों, मजदूरों, व्यापारियों के लिए और नौजवानों के रोजगार के लिए काम किया है। 2020 के चुनाव में जो हमने कमिटमेंट किया था कि हम आते ही के साथ दस लाख रोजगार देंगे, हमने वो पूरा किया।

किसानों की दुगनी आय, रोजगार के साधन और मुद्रा लोन के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि एक लाख पैंतालीस हजार करोड़ रुपये (अमर उजाला इस राशि की पुष्टि नहीं करता है) सीधे किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया। इतना ज्यादा धन कभी भी भारत के इतिहास में आजादी के बाद किसानों को नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ बड़े किसानों का कर्ज माफ कर उनका गमला और तिजोरी भरने का काम किया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से पचास हजार नौजवानों को गया में रोजगार मिला है।


'प्रधानमंत्री विचलित हैं'
विपक्ष के नेता विजय कुमार मिट्ठू ने भाजपा नेता द्वारा विकास किए जाने के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने अमर उजाला के संवाददाता आदर्श झा से कहा कि अभी आपने बोले कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रोग्राम से जब युवा बाहर निकले तो कुछ लड़के बोले ठीक है। लेकिन ज्यादातर युवा रोजगार की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा तो मैं आपको ये बताना चाहता हूं कि इस बार के चुनाव में देश के 62 प्रतिशत मतदाता बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा मान रहे हैं। उससे विचलित हैं हमारे प्रधानमंत्री।



विपक्ष के नेता विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि पीएम मोदी ने आज जो बयान यहां दिया है गया अंतरराष्ट्रीय स्थल पर रामनवमी के वक्त मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी के बारे में। उन्होंने कहा कि जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी को काल्पनिक कहेगा, उसे आप वोट न दें। इस बयान को पूरे देश की मीडिया चला रही है और सोशल मीडिया पर चल रहा है। उस पर एनडीए के जो प्रत्याशी हैं जीतन राम मांझी, उनसे आप जैसे पत्रकार साथी ने पूछा कि भाजपा तो राम को भगवान मान रही है, तो आप उन्होंने काल्पनिक पात्र क्यों कह रहे। उसके जवाब में जीतन राम मांझी ने कहा कि नहीं मैं काल्पनिक मानता हूं और जो ब्राह्मण-सनातन की बात करते हैं, उन सब को एक तरह से ..... मानता हूं।

'ये खुद को वोट न देने की बात कर रहे'
विजय मिट्ठू ने कहा कि इससे यह प्रमाणित होता है कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री ही कह रहे हैं कि इन्हें वोट न दें। स्थिति ये है कि गया की जनता तीन बार इन्हें रिजेक्ट कर चुकी है। ये सन 80 से यानी 44 साल से गया जिला की राजनीति कर रहे हैं। ये पतेहपुर के विधायक से लेकर मकदूमपुर के विधायक रहे। उन्होंने कहा कि राजद सरकार में जीतन राम मांझी सूबे के शिक्षा मंत्री थे तो बीएड घोटाला के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। विकास के दावे पर विजय मिट्ठू ने कहा कि विकास किया है, हर महकार में थाना बना रहे हैं। लेकिन पूरे जिले में एक शिलापट्ट नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed